फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल मिर्च को शामिल करें अपने भोजन में, मिल सकते हैं ये गजब के फायदे

Wed, 20 Jan 2021 06:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
हम अपने खाने को चटपटा और तीखा बनाने के लिए लाल मिर्च का इस्तेमाल करते हैं। हम में से ज्यादातर लोग खाने में स्वाद लाने के लिए और मुंह का जायका बना रहने के लिए लाल मिर्च का उपयोग अपने खाने में करते हैं। लोग पीसी लाल मिर्च या फिर साबुत लाल मिर्च का सेवन करते हैं। वैसे तो कहा जाता है कि ज्यादा मिर्च का सेवन करना शरीर के लिए ठीक नहीं होता, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि लाल मिर्च किसी औषधि से कम नहीं है। लाल मिर्च हमारे कई काम आ सकती है, जो हमारे शरीर को कई फायदे दे सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
कई बार हमारे शरीर में अंदरुनी हिस्से में चोट लग जाती है, गर्दन में अकड़न हो जाती है या फिर शरीर से तेज रक्त बहने लगता है। ऐसे में लाल मिर्च हमारी इनमें आराम देने में काफी मदद कर सकती है। आपको करना ये है कि थोड़ी सी लाल मिर्च को पानी में घोलकर पी लेना है। आपको ये पीने में थोड़ा अजीब जरूर लगेगा, लेकिन इसका फायदा आपको मिलेगा और आपको इन सब समस्याओं में आराम मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हमारी मांसपेशियों में कई बार सूजन रहती है, किसी प्रकार की जलन रहती है, कमर या पीठ में दर्द होता है, आवाज भारी हो जाती है, सांस लेने में सस्साय होती है। इन सबमें आपकी मदद लाल मिर्च कर सकती है। इसमें फ्लेवेनॉइड्स, विटामिन- सी, मैगनीज और पोटेशियम मौजूद होते हैं, जो आपको लाभ दे सकते हैं। इसके लिए थोड़ी सी पीसी हुई लाल मिर्च को पानी में मिलाकर काढ़ा या हिमफाण्ट बना लें, और फिर इस पानी का कुल्ला करें। ऐसा करने से आपको काफी राहत मिल सकती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर हम असमय खाना खाते हैं या फिर काफी मसालेदार खाने का सेवन कर लेते हैं तो हमारे पेट में गैस हो जाती है, जिसकी वजह से पेट दर्द जैसी समस्या हमें होने लगती है। ऐसे में अगर लाल मिर्च का सेवन औषधि के रूप में करें, तो इसमें आराम पाया जा सकता है। इसके लिए 100 ग्राम गुड़ में एक ग्राम लाल मिर्च मिलाकर छोटी-छोटी गोली बना लें, और फिर इसका सेवन करें। इसके अलावा थोड़ी लाल मिर्च में शुंठी चूर्ण के साथ मिलाकर इसका सेवन करने से भी आपको आराम मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आप हैजे की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आप लाल मिर्च में से बीज अलग करके छिल्कों को हल्का पीस लें। इसके बाद इसमें थोड़ा कपूर और हींग मिला लें और फिर इन्हें शहद में मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां तैयार कर लें। सुबह-शाम एक-एक गोली का सेवन करें, ताकि आपको हैजे की समस्या से निजात मिल सके। लाल मिर्च में हीलिंग पावर होती है। इसके अलावा अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको मिर्च के बीजों के एक बूंद तेल को बतासे में डालकर और फिर इसे लस्सी के साथ खाएं। इससे आपको लाभ हो सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें