फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 4 बीमारियों के लिए कारगर उपाय है मूली का सेवन करना

Wed, 15 May 2019 09:08 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयुर्वेद के मुताबिक मूली स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। वैसे तो मूली का प्रयोग सलाद, पराठा, अचार और सब्जी के तौर पर करते हैं। मूली में फाइटोकेमिकल्स एंड एंथोक्यानिंस नामक तत्व पाए जाते हैं। जो कैंसर के खतरे को कम करते हैं साथ ही यह शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है। आइए जानते हैं मूली खाने के और क्या फायदे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रक्तचाप सही रखता है
मूली में हाइपरटेंसिव गुण पाया जाता है। इससे उच्च रक्तचाप नियंत्रित रहता है। मूली में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो शरीर में सोडियम-पोटैशियम के अनुपात को बैलेंस करता है और रक्तचाप को बढ़ने नहीं देता है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
सर्दी-खांसी में लाभदायक
मूली में एंटी कॉन्जेस्टिव गुण पाए जाते हैं। इसलिए सर्दी और खांसी की शिकायत होने पर अपनी डाइट में मूली शामिल करें। इससे कफ भी खत्म होता है।

4 of 5
मूली में फाइबर तत्व ज्यादा होता है जो कब्ज के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आंतों को स्वस्थ रखता है। मूली का सेवन करने से पाचन क्रिया सही रहती है। इसके अलावा मूली किडनी के लिए बहुत फायदेमंद है। मूली शरीर से विषैले तत्वों को निकालने में भी कारगर होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
मूली में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। मूली में मौजूद तत्व इंसुलिन को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। मूली का सेवन करने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें