फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान या फिर होना है रोगमुक्त, तो कर सकते हैं इस खास चीज का सेवन

Sun, 03 Jan 2021 08:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हम वैसे तो कई प्रकार के भोजन का सेवन करते हैं। लेकिन जब घर में किसी का पेट खराब हो या फिर कोई बीमार पड़ता है, तो एक बात बड़ी ही मिलती-जुलती हुई आपने भी जरूर सुनी होगी कि ऐसे लोगों को मूंग की दाल का सेवन करने को कहा जाता है। चाहे फिर वो पतली मूंग की दाल बनाकर हो जिसे मरीज पी सके या फिर मूंग की पतली खिचड़ी बनाकर हो। मूंग की दाल के फायदे ही इतने हैं कि इसके बारे में लोगों को थोड़ा कम ही पता है। तो चलिए आपको मूंग की दाल के ऐसे फायदों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, मूंग दाल में काफी मात्रा में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम और विटामिन-बी कॉम्पलेक्स पाया जाता है। ये सभी हमारे शरीर में कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। साथ ही कई अन्य पोषक तत्व भी हमें इनसे ही प्राप्त होते हैं। जब हम बीमार होते हैं और मूंग की दाल का सेवन करते हैं, तो इससे हमारा पेट हल्का रहता है जिससे हमारा पेट ठीक होने में ज्यादा समय नहीं लगता, और अगर किसी व्यक्ति का पेट ठीक है तो फिर वो बीमार होने से बच सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इस दाल में फास्फोरस और विटामिन काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में अगर हम मूंग दाल का रोज सेवन करते हैं तो हमारे चेहरे की झुर्रियों को कम होने में काफी मदद मिल सकती हैं। वहीं, अगर हमारे चेहरे पर कोई दाग-धब्बे हैं तो भी ये दाल आपकी इसमें मदद कर सकती है। यही नहीं आंखों के नीचे जो डार्क सर्कल यानी काले घेरे पड़ जाते हैं, और ये आपके कम नहीं हो रहे हैं तो इसमें भी आपकी मदद मूंग दाल कर सकती है। बस आपको इसका रोजाना सेवन करना चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर हम अपने बालों की समस्या से परेशान हैं तो मूंग की दाल के सेवन से इसमें काफी मदद मिल सकती है, क्योंकि इसमें काफी मात्रा में कॉपर पाया जाता है। मूंग दाल हमारे मस्तिष्क में ऑक्सीजन बिना किसी रुकावट के पहुंचाती है, जिससे बाल जड़ों से मजबूत रहते हैं। आपके शरीर में अगर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ रही है, तो मूंग की दाल का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। ये दाल अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को शरीर से हटाने में मददगार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इसमें सौ से भी कम कैलरी होती है और इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ भी नहीं रहता है, जिसके कारण शरीर अतिरिक्त कैलोरी नहीं लेता है और इसी वजह से ये आपका वजन घटाने में काफी मदद कर सकती है। अगर आपको बदहजमी की समस्या है तो भी इस दाल से आपको फायदा मिल सकता है, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत करने में मदद करता है और पेट में बनने वाली गैस को रोकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें