मौसम गर्मी का हो या फिर सर्दी का, लेकिन चाय के शौकीन लोग चाय पीना कभी नहीं भूलते। हालांकि, गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में चाय पीना थोड़ा बढ़ जाता है। वहीं, सर्दी के मौसम में चाय पीने के अपने कई फायदे भी हैं। दूध वाली चाय या फिर हर्बल चाय तो फायदे देती ही है, लेकिन अगर आप सर्दी के मौसम में लेमन टी का सेवन करते हैं तो इसके भी अनेक फायदे आपको मिल सकते हैं। नींबू में कुछ ऐसे नेचुरल तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी त्वचा को कई लाभ दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर लेमन टी पीने के क्या-क्या फायदे हैं, जो हमें इसका सेवन करने से मिल सकते हैं।