फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Healthy Seeds: इन बीजों में पाए जाते हैं कई तरह के पोषक तत्व, अपनी डाइट में आज ही से करें शामिल

Fri, 19 Jun 2026 11:26 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pumpkin Seeds Benefits: अक्सर हम कद्दू के बीजों को निकालकर फेंक देते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
कद्दू के बीज खाने का फायदे - फोटो : AI
Pumpkin Seeds Benefits: अक्सर लोग कद्दू की सब्जी या अन्य व्यंजन बनाते समय उसके बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ये छोटे-छोटे बीज पोषण का खजाना माने जाते हैं। कद्दू के बीजों में कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित रूप से सीमित मात्रा में कद्दू के बीजों का सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य को समर्थन मिल सकता है, इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है और बेहतर नींद में भी मदद मिल सकती है। इसके अलावा ये वजन प्रबंधन और पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। 

यही वजह है कि हाल के वर्षों में कद्दू के बीजों को सुपरफूड की श्रेणी में रखा जाने लगा है। अगर आप अपनी डाइट को अधिक पौष्टिक बनाना चाहते हैं तो कद्दू के बीजों को जरूर शामिल करें। यहां इस लेख में हम आपको डिटेल में बताएंगे कि इन बीजों से कौन-कौन से तत्व पाए जाते हैं और वो शरीर की क्या दिक्कत दूर करते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
कद्दू के बीज खाने का फायदे - फोटो : Freepik.com
प्रोटीन
 
  • मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत में सहायक।
  • लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है।

मैग्नीशियम 
 
  • हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।
  •  ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक।
  • मांसपेशियों और नसों के बेहतर कार्य में मददगार।
विज्ञापन

3 of 6
कद्दू के बीज खाने का फायदे - फोटो : Adobe Stock

 जिंक 
 
  • इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • घाव भरने की प्रक्रिया को तेज कर सकता है।
  • त्वचा और बालों की सेहत के लिए लाभदायक।

आयरन 
 
  •  हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है।
  •  शरीर में ऑक्सीजन के संचार को बेहतर बनाता है।
  •  थकान और कमजोरी को कम करने में सहायक।

4 of 6
कद्दू के बीज खाने का फायदे - फोटो : freepik.com

फाइबर 
 
  •  पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • कब्ज की समस्या को कम कर सकता है।
  •  वजन नियंत्रित करने में सहायक।

ओमेगा-3 और हेल्दी फैट्स
 
  •  दिल की सेहत को सपोर्ट करते हैं।
  •  खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं।
  •  शरीर में सूजन को कम करने में सहायक।

 
विज्ञापन

5 of 6
कद्दू के बीज खाने का फायदे - फोटो : freepik.com
 एंटीऑक्सीडेंट्स
 
  • शरीर को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
  •  बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं।
  •  कई पुरानी बीमारियों के जोखिम को घटाने में सहायक।

विटामिन E
 
  •  त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।
  •  कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में सहायक।
  •  इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कद्दू के बीज खाने का फायदे - फोटो : Freepik.com
सेवन कैसे करें?
 
  •  भूनकर स्नैक के रूप में खाएं।
  •  सलाद में मिलाकर खाएं।
  • स्मूदी या ओट्स में शामिल करें।
  • दही या म्यूसली के साथ सेवन करें।
 
------------------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें