फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1-2 कप से नहीं चलेगा काम, चाहिये लंबी उम्र तो रोज पीएं इतनी चाय

Fri, 22 Dec 2017 09:46 AM IST
कमल कश्यप
विज्ञापन
1 of 6
Tea
ज्यादातर लोग चाय या कॉफी के सेवन को सेहत के लिए नुकसानदेह मानते हैं, लेकिन संतुलित मात्रा में इन्हें लेना स्वास्‍थ्य को लाभ ही पहुंचाता है।अमेरिकन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी का एक शोध कहता है कि कॉफी पीना आपकी किडनी की सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। शोध की मानें, तो दिन में तीन कप कॉफी पीना सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता। कम मात्रा में चाय-कॉफी पीना नुकसान नहीं पहुंचाता। यह शरीर के लिए दवा का काम करता है। इनका कम मात्रा में सेवन, शरीर से फ्री रैडिकल्स को खत्म करता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित जिन रोगियों ने दिन में तीन कप कॉफी का सेवन किया था, उनमें मृत्युदर का खतरा काफी कम पाया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जो लोग दिन में दो या दो से ज्यादा बार कॉफी पीते हैं, उनका जीवन 12 फीसदी बढ़ता है। जबकि, दिन में 3 या इससे ज्यादा बार कॉफी पीने वालों का जीवन 24 फीसदी तक बढ़ जाता है। 

नई दिल्ली स्थित एम्स में कार्यरत डाइटीशियन वसुंधरा सिंह ने खास बातचीत ने चाय-काफी से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां साझा की हैं-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
tea
कॉफी सेहत के लिए लाभकारी

कॉफी के बीज में विटामिन्स, मिनरल्स ,एंटीऑक्सीडेंट के अलावा और भी पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। यह एनर्जी ड्रिंक भी है। जो शरीर के मेटाबॉलिजम सिस्टम को सही रखते हैं। कॉफी में मौजूद प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट रुखे, झड़ते बालों को फायदा पहुंचाते हैं। यह त्वचा को चमकदार बनाने का काम भी करते हैं। चेहरे के लिए कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल किया जाए, तो इससे त्वचा के खुले पोर्स बंद हो जाते है। कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेट्री तत्व, त्वचा की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को रिपेयर भी करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
ग्रीन टी - फोटो : self
असरदार चाय 

दिन की शुरुआत करनी हो या काम के तनाव को दूर करना हो या बात खातिरदारी की हो। सबसे पहले जिस पेय पदार्थ का नाम आता है वह है चाय। चाय भी सेहत को कई लाभ पहुंचाती है। चाय भी कई तरह की होती है। मसाला चाय, ब्लैक टी, ग्रीन टी, दूध वाली चाय आदि।  अलग-अलग तरह की चाय, सेहत को अलग-अलग लाभ पहुंचाती है। 

4 of 6
Tea
मसाला चाय एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद पॉली-फिनोल स्वास्थ्य को बूस्ट करने में मदद करता है। इससे शरीर में बनने वाले फ्री- रैडिकल्स भी खत्म होते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम भी करती है। चाय में लौंग डालकर पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। लौंग की चाय में सेलाइवा तत्व, मैग्नीशियम तत्व होते हैं, जो अपच की समस्या को दूर करने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Tea
सेहत के लिए जरूरी चाय-कॉफी
चाय या कॉफी को संतुलित या कम मात्रा में लेना, शरीर के लिए मेडिसन का काम करता है। इनमें फ्लैवोनाडॉयस पोली फिनॉल्स तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देते हैं। इनमें एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। खाना खाने के समय चाय या कॉफी नहीं लेनी चाहिए। चाय-कॉफी में टेनिन होता है, जो भोजन से आयरन अवशोषित करने की प्रकिया को बाधित करता है। चाय-कॉफी बॉडी में बनने वाले फ्री रैडिक्‍ल्स को खत्म करने में मदद करते हैं। ज्यादा मात्रा में इन्हें लेने से नींद न आना जैसी समस्या हो सकती है। कोल्ड ड्रिंक के मुकाबले चाय या कॉफी लेना कम नुकसानदायक होता है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेहत
ग्रीन टी त्वचा में निखार लाने, शरीर को ऊजा देने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मददगार होती है। ग्रीन टी में एंटी एजिंग व एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जिससे लगातार सेवन से दिल संबंधी बीमारी व स्ट्रोक का खतरा भी काफी कम हो जाता है। इसमें मौजूद फ्लेवेनॉइड तत्व, शरीर में बेड कोलेस्‍ट्रॉल बनने से रोकता है। ब्लैक टी वजन नियंत्रित करने वाला लाभकारी पेय है। ब्लैक टी से पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है। मूड फ्रेश होता है व थकान भी मिटती है।

पढ़ें: जॉन अब्राहम जैसी बॉडी बनाना चाहते हैं तो खाएं ये चीजें, ऐसे करें कसरत  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें