प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, कांजी एक फर्मेन्टड ड्रिंक है जो कि गाजर और चुकंदर से बनती है। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, और साथ ही ये हमारे वजन को नियंत्रित करने में भी काफी मदद कर सकती है। चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन- सी मौजूद होता है, जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करता है। वहीं, गाजर में विटामिन-सी और बीटा कैरोटीन की मात्रा पाई जाती है, जो हमारे शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करता है। इसलिए गाजर और चुकंदर से मिलकर बनी कांजी शरीर के लिए फायेदमंद मानी जाती है।