रोजाना घर में इस्तेमाल होने वाली इलायची का स्वाद ऐसा होता है जो बहुत देर तक जुबान पर बना रहता है। इलायची जिस भी व्यंजन में पड़ जाती है उसके स्वाद के साथ-साथ खुशबू भी कई गुना बढ़ जाती है। इलायची सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। पर क्या आप जानते हैं कि खुशबूदार इलायची खाने के अलावा आपके स्किन को भी निखारने में सहायक होता है। इलायची को स्किन की कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।