फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटे होंठ व खराब त्वचा से हैं परेशान तो इलायची का इस तरह करें इस्तेमाल

Mon, 22 Apr 2019 01:29 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोजाना घर में इस्तेमाल होने वाली इलायची का स्वाद ऐसा होता है जो बहुत देर तक जुबान पर बना रहता है। इलायची जिस भी व्यंजन में पड़ जाती है उसके स्वाद के साथ-साथ खुशबू भी कई गुना बढ़ जाती है। इलायची सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। पर क्या आप जानते हैं कि खुशबूदार इलायची खाने के अलावा आपके स्किन को भी निखारने में सहायक होता है। इलायची को स्किन की कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
पिंपल्स हो जाते हैं गायब
चेहरे पर मुंहासे और दाग धब्बे हो रहे हैं और कई तरह के उपाय अपनाने के बावजूद भी समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है तो आप इलायची का इस्तेमाल कर चेहरे पर निखार ला सकती हैं। इलायची का नियमित सेवन करने से शरीर डिटॉक्स हो जाता है और रंग भी निखर आता है। इलायची में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन एलर्जी को खत्म करने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
होंठ हो जाएंगे सॉफ्ट
बाहर गर्म हवाओं के कारण होंठ ड्राई हो रहे हैं तो परेशान न हों। एक इलायची पीसकर उसमें मक्खन मिला लें और दिन में दो बार लगाएं। कुछ ही दिन में आपको होठों की रंगत निखर कर आने लगेगी। यानी बिना लिपस्टिक लगाए भी आपके होंठ गुलाबी नजर आएंगे। 

4 of 5
- फोटो : instagram
गोरी त्वचा पाएं
इलायची नियमित रूप से खाने से शरीर के टॉक्सिन खत्म हो जाते हैं। इलाएची में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं। अपनी इसी खूबी की वजह से इलाएजी खाने से स्किन एलर्जी ठीक हो जाती है और त्वचा में गोरा निखार नजर आने लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इलायची और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं
इलायची के साथ शहद भी स्किन के लिए बहुत अच्छा है। इलायची पीसकर उसमें शहद मिला लें और इस मिश्रण को मुंहासों और दाग-धब्बों वाले हिस्से पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में आपको मुंहासों और दाग-धब्बों से मुक्ति मिल जाएगी। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर सो जाएं और सुबह के वक्त नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। आपकी त्वचा निखरी-निखरी नजर आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें