बादाम
- फोटो : pixabay
बेसन का शीरा बनाने के लिए आपको चाहिए दो से तीन चम्मच बेसन, एक बड़ा चम्मच देसी घी, थोड़े बादाम, पीसी हुई काली मिर्च, चीनी, दूध और हल्दी चाहिए। इन सभी चीजों से मिलकर जब बेसन का शीरा तैयार होगा, तभी वो आपके शरीर को रोगमुक्त रखने में मदद कर सकता है। शीरा बनाने के लिए एक कढ़ाई में घी गर्म करके इसमें बेसन डालकर इसे हल्की आंच पर तब तक भूनें, जब तक ये भूरा न हो जाए।