फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर ज्यादा मात्रा में पीते हैं गर्म पानी तो हो जाएं सावधान, शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान

Fri, 18 Dec 2020 10:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अमूमन लोग अपने दिन की शुरुआत नॉर्मल पानी पीकर ही करते हैं, लेकिन डॉक्टर द्वारा हमेशा ये सलाह दी जाती है कि जब भी पानी पिएं तो कोशिश करें कि, गर्म पानी ही पिएं। गर्म पानी को हमारे शरीर के लिए सही माना गया है, और इससे हमें स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ मिलते हैं। सर्दी में तो लोग गर्म पानी पीते ही हैं, लेकिन कई लोग गर्मी में भी गर्म पानी ही पीते हैं। लेकिन ये बात शायद आप नहीं जानते होंगे कि ज्यादा मात्रा में गर्म पानी पीने से हमारे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि गर्म पानी पीने से हमारे शरीर को क्या फायदे होते हैं, और इसे ज्यादा मात्रा में पीने से कौन से नुकसान हमारे शरीर को हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
गर्म पानी पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। गर्म पानी का नाता अप्रत्यक्ष रूप से वजन घटाने के साथ जुडा हुआ है, क्योंकि गर्म पानी पीने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। इससे आप ज्यादा खाना नहीं खा पाते, और जिसकी वजह से आपका वजन भी नहीं बढ़ता। दिन भर की थकान और तनाव को भी गर्म पानी दूर करने में मदद करता है। गर्म पानी की गर्मी एक त्वरित मूड लिफ्टर साबित हुई है। गर्म पानी हमारे शरीर के पोषक तत्वों को अवशोषित करने में भी मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गर्म पानी शरीर में विषाक्त पदार्थों से छुटकारा दिलाने के लिए आपके शरीर के तापमान को अस्थायी रूप से बढ़ाता है। वहीं, जब शरीर का तापमान बढ़ता है तो हमें पसीना आता है, जिससे छिद्रों को साफ करने में मदद मिलती है। ऐसे में ये आपकी स्किन को प्राकृतिक रूप से पोषण देता है और कील-मुंहासों समेत त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। जब हम गर्म पानी पीते हैं, तो ये हमारी आंतों से होते हुए गुजरता है जिससे हमारे पाचन अंग हाइड्रेट होते हैं। साथ ही ये शरीर में मौजूद गंदगी को भी खत्म करने में मदद करता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आयुर्वेदिक विज्ञान के मुताबिक, गर्म पानी रक्त वाहिकाओं का विस्तार भी करता है, जिससे हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है यानी हमारे शरीर में रक्त का प्रवाह अच्छे से होता है। यही नहीं, जब महिलाओं को पीरियड्स होते हैं, तो उन्हें पेट में काफी दर्द और ऐंठन रहती है। ऐसे में गर्म पानी का बैग पेट में लगाने से भी उन्हें काफी आराम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अभी तक हमने बताया कि गर्म पानी के फायदे क्या हैं, लेकिन अब जानते हैं कि अगर गर्म पानी का ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो क्या नुकसान हो सकता है। गर्म पानी पीने से मुंह में छाले हो सकते हैं और साथ ही ये आंतरिक अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा गर्म पानी हमारी किडनी के लिए भी सही नहीं होता है, क्योंकि इससे किडनी पर लोड बढ़ सकता है जो कि हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल मस्तिष्क की सूजन कोशिकाओं का कारण भी बन सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें