फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुस्ती-फूर्ति बढ़ाकर शरीर को फौलाद बना देता है गोंद, महिलाओं की समस्या के लिए है चमत्कारी उपाय

Sun, 26 Jan 2020 02:41 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Gond - फोटो : Social Media
गोंद का नाम तो आपने सुना ही होगा, इसके लड्डू भी खाए होंगे। कई लोगों के मन में यह सवाल होता होगा कि ये गोंद आखिर है क्या? दरअसल पेड़ के तने में चीरा लगने पर निकलने वाला पदार्थ गोंद है। कीकर या बबूल का गोंद पौष्टिक होता है। सर्दियों के मौसम में गोंद के सेवन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर में गर्मी बनाए रखता है। गोंद का सेवन दिमागी तरावट और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याओं में भी बहुत फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं इसके और कई सारे फायदे: 
विज्ञापन

2 of 6
गोंद के लड्डू - फोटो : social media
गोंद के लड्डू के साथ दूध का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप बीमार होने से बच पाएंगे। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और साथी ही मांसपेशियों को भी। खास तौर से रीढ़ की हड्डी के लिए गोंद का सेवन बेहद फायदेमंद है।
विज्ञापन

3 of 6
weakness
रोजाना भुनी हुई गोंद का सेवन करना हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। हृदय संबंधी अन्य रोगों के लिए भी यह फायदेमंद है। कमजोरी को दूर करने के लिए भी गोंद के लिए बेहद लाभदायक है। यह थकान, चक्कर आना और माइग्रेन जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
गर्भवती महिलाओं के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है। इस समय यह रीढ़ की हड्डी की मजबूती के लिए जरूरी है और मां का दूध बढ़ाने में लाभकारी होता है। महिलाओं में पीरियड्स संबंधी समस्याओं और डिलवरी के बाद होने वाली कमजोरी, ल्यूकोरिया और अन्य समस्याओं को भी यह ठीक करता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कब्ज के मरीजों के लिए गोंद का सेवन मददगार साबित होता है। दिन में 1 बार इसका सेवन आपकी इस समस्या को दूर कर सकता है। शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए भी गोंद के लड्डू या पंजीरी का सेवन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gond
पलाश के गोंद से भी हड्डियां मजबूत होती है। पलाश का 1 से 3 ग्राम गोंद मिश्रीयुक्त दूध अथवा आंवले के रस के साथ लेने से ताकत औरवं वीर्य की वृद्धि होती है तथा अस्थियाँ मजबूत बनती हैं और शरीर पुष्ट होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें