इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने अपनी सेहत में सुधार के लिए एक बड़ा फैसला लिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एशेज श्रृंखला के लिए फिट रहने और सेहत में सुधार के लिए उन्होंने रिहैबिलिटेशन के दौरान शराब पीना बंद कर दिया है।
तेजतर्रार क्रिकेटर ने कहा कि इस साल की शुरुआत में ही उन्होंने शराब से दूरी बना ली थी, 2 जनवरी से बिल्कुल भी शराब नहीं पी। विशेषज्ञों ने कहा कि शराब छोड़ने से रिकवरी अच्छी होती है और सेहत में भी सुधार होता है।
स्टोक्स गुरुवार को ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट में वापसी करने भी अब तैयार हैं।
दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को लाइफस्टाइल की जिन गड़बड़ आदतों से दूरी बनाने की सलाह देते रहे हैं, शराब और धूम्रपान उनमें प्रमुख है। शराब पीने की आदत न सिर्फ आपको कई प्रकार की गंभीर बीमारियों यहां तक कि कैंसर का शिकार बना सकती है, साथ ही ये बीमारियों से रिकवरी में भी समस्या उत्पन्न करती है।