फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा दिलाता है चुकंदर, साथ ही इसके हैं और बहुत सारे फायदे

Sat, 05 Dec 2020 05:59 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल, डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
beetroot - फोटो : pixa
लाल रंग लिए हुए चुकंदर भले ही स्वाद में हर किसी को पसंद नहीं आते हैं लेकिन चुकंदर का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चुंकदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चुकंदर को आप सलाद, सब्जी या इसका जूस निकाल कर पी सकते हैं। चुकंदर का सेवन हर तरह से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की वजह से ही इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं चुकंदर हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
high bp - फोटो : amar ujala
उच्च रक्तचाप में फायदेमंद है चुकंदर
चुकंदर का जूस उच्च रक्तचाप को कम करने में भी कारगर माना जाता है। शोध के अनुसार प्रतिदिन 250 मिलीलीटर चुकंदर का जूस पीने से शरीर का सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर दोनों कम होता है। चुकंदर के रस में पाए जाने वाले नाइट्रेट से रक्त वाहिकाओं में रक्त का फैलाव अच्छे से होता है। जिससे रक्त का दबाव कम होता है और उच्च रक्तचाप की समस्या में राहत मिलती है।
विज्ञापन

3 of 10
वजन नियंत्रित करता है चुकंदर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
वजन नियंत्रित करता है चुकंदर
जो लोग अपना वजन नियंत्रित करना चाहते हैं उनके लिए सुबह की शुरुआत चुकंदर के रस से करना सही रहता है। चुकंदर के जूस में कैलोरी बहुत कम होती है और ये पोषक तत्वों से भरपूर भी रहता है। जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं और आपका वजन भी नियंत्रित रहता है। चुकंदर के जूस से दिन की शुरूआत करने पर पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करते हैं। 

4 of 10
चुकंदर - फोटो : Pixabay
डिमेंशिया में भी फायदेमंद है चुकंदर 
2011 में की एक स्टडी के मुताबिक चुकंदर में पाया प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला नाइट्रेट बुजुर्गों के मस्तिष्क में रक्त प्रवाह बढ़ाने में मददगार होता है। जिससे उनकी यादाश्त सही रहती है। इसलिए  डिमेंशिया की बीमारी वालो के लिए चुकंदर का जूस में बहुत कारगर रहता है। 
विज्ञापन

5 of 10
कैंसर कोशिकाओ के फैलने से रोकता है चुकंदर  (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
कैंसर कोशिकाओ के फैलने से रोकता है चुकंदर 
चुकंदर में बेटालेन पाया जाता है। यह एक घुलनशील एंटीऑक्सीडेंट हैं। 2016 में की गई एक स्टडी के अनुसार बेटालेन में कीमो-निवारक प्रभाव होते हैं। जिससे चुकंदर का सेवन आपके शरीर में कैंसर जैसी घातक बीमारी की कोशिकाओं के फैलाव को रोकता है। बेटालेन फ्री रेडिकल्स पर भी काम करता है।
विज्ञापन

6 of 10
beetroot
चुकंदर में अच्छी मात्रा में होता है पोटेशियम 
चुकंदर में पोटेशियम की मात्रा भरपूर पायी जाती है। चुकंदर की जूस पीने से शरीर में पोटेशियम का स्तर सही बना रहता है। जिससे आपके शरीर की मांसपेशियां ठीक तरह  से काम करने में कर पाती हैं। शरीर में पोटेशियम की सही मात्रा होने से थकान की समस्या से निजात मिलती है। 















 
विज्ञापन

7 of 10
beetroot - फोटो : instagram
मिनरल्स का अच्छा स्रोत
शरीर को सही से काम करने के लिए मिनरल्स की जरुरत होती है। चुकंदर के जूस में आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, सोडियम, जिंक, कॉपर और सेलेनियम पाया जाता है। चुकंदर में पाए जाने वाले इन मिनरल्स से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके सेवन से  दांत और हड्डियां मजबूत रहती हैं। 
 

8 of 10
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है चुकंदर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pexels.com
चुकंदर में पाई जाती है फोलेट की अच्छी मात्रा
गर्भवती महिलाओं के लिए भी चुकंदर का सेवन फायदेमंद रहता है, क्योंकि चुकंदर में फोलेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। गर्भवती महिलाओं में इसकी कमी होने से समय से पहले बच्चे के जन्म का खतरा बढ़ जाता है।

9 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लिवर के लिए भी फायदेमंद है चुकंदर 
आज के समय में लोगों के खराब लाइफस्टाइल, एल्कोहल का अधिक सेवन और ज्यादा जंक फूड खाने से लिवर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। चुकंदर में बीटेन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो लिवर में फैट जमा होने से रोकता है साथ ही ये विषाक्त पदार्थों से लिवर की रक्षा करता है।
 
विज्ञापन

10 of 10
Cholesterol - फोटो : अमर उजाला
कोलेस्ट्रॉल के स्तर को करता है कम
जिन लोगों को ज्यादा कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उनके लिए भी चुकंदर का सेवन लाभदायक रहता है। चुकंदर में फ्लेवोनोइड्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो आपके शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करमे का काम करते हैं साथ ही ये गुड कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें