नियमित रूप से कराते रहे जांच
- फोटो : Adobe stock
क्या कहते हैं डॉक्टर?
अमर उजाला से बातचीत में दिल्ली स्थित एक अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ नरेश सिंह कहते हैं, अगर ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों को कंट्रोल रख लिया जाए तो कई गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य जोखिमों को कम किया जा सकता है। हार्ट, शुगर, आंखों की डॉक्टर से एक नियमित अंतराल पर जांच कराते रहें। अगर आपके परिवार में पहले से किसी को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या हार्ट की दिक्कत रही है तो आपको और भी सतर्क हो जाना चाहिए।
अपने डॉक्टर से मिलें तो नियमित जांच के बारे में सलाह जरूर लें। समय पर जांच होने से बीमारियों का पता लगाने और इससे ठीक होने की संभावना अधिक होती है।
-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।