Barley Water Benefits: गर्मी के मौसम में हर किसी को अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसे में यहां हम आपको एक घरेलू डिटॉक्स वाटर के बारे में बताएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Barley Water Benefits: पुराने समय में लोग अपने शरीर को स्वस्थ और ताजगीपूर्ण बनाए रखने के लिए प्राकृतिक उपायों पर निर्भर रहते थे। इनमें से एक शक्तिशाली और प्राकृतिक तरीका है जौ का पानी पीना।
दरअसल, जौ का पानी आयुर्वेद में लंबे समय से प्रयोग किया जाता रहा है और इसे शरीर की अंदरूनी सफाई और स्वास्थ्य बनाए रखने का एक असरदार उपाय माना जाता है। यह न केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि कई दिक्कतों को भी दूर करता है। इसके सेवन का तरीका और फायदे आगे इस लेख में बताते है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
जौ का पानी पीने के फायदे
जौ का पानी बनाने की विधि
गर्मियों में जौ का पानी तैयार करना बहुत आसान है। इसके लिए आधा कप जौ को अच्छे से धोकर 30 मिनट तक भिगो दें, फिर इसे 4 कप पानी में मध्यम आंच पर 20–25 मिनट उबालें। उबालने के बाद पानी को छान लें और कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। स्वाद के लिए इसमें नींबू का रस, शहद और कुछ पुदीना पत्तियां डाल सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
जौ का पानी पीने के फायदे
- फोटो : Adobe Stock
पाचन सुधारता है
जौ का पानी पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और पाचन तंत्र को सुचारु बनाता है।
इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर कब्ज को कम करता है।
ये भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है।
इसके नियमित सेवन से एसिडिटी और गैस की समस्या भी कम होती है।
4 of 7
जौ का पानी पीने के फायदे
- फोटो : Freepik.com
शरीर को डिटॉक्स करता है
जौ का पानी प्राकृतिक रूप से शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
ये लिवर और किडनी के कार्य को समर्थन देता है, जिससे शरीर स्वच्छ और स्वस्थ बना रहता है।
विज्ञापन
5 of 7
जौ का पानी पीने के फायदे
- फोटो : Freepik.com
हाइड्रेशन मिलेगा
गर्मियों में जौ का पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।
ये पानी की कमी को पूरा करता है।
इसके सेवन से थकान या गर्मी से होने वाली कमजोरी को कम करता है।
विज्ञापन
6 of 7
जौ का पानी पीने के फायदे
- फोटो : freepik.com
इम्यूनिटी बढ़ाता है
जौ में एंटीऑक्सीडेंट्स और कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।
इससे सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमणों से लड़ने में मदद मिलती है।
जौ का पानी शरीर को अंदर से हाइड्रेट करता है और त्वचा में निखार लाता है।
ये झुर्रियों को कम करने और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।