फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है केला, इन बीमारियों के जोखिम को करता है कम

Fri, 24 Jan 2020 12:35 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली,
विज्ञापन
1 of 4
केला
केला सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं जो कि कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं। इस फल में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन पाया जाता है। केला आपके हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी फल है। अगर आप पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो रोज आपको केले और दूध का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं केला खाने के फायदे...

 
विज्ञापन

2 of 4
केला
केले में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। यह पेट भरने में तो सहायक होता ही है साथ ही में मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत करता है। केले खाने से वजन भी कम होता है क्योंकि यह काफी देर तक पेट भरने का अहसास करता है और क्रेविंग की समस्या नहीं होती है। केले में पोटेशियम की भी अच्छी खासी मात्रा होती है जो कि ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार है।
विज्ञापन

3 of 4
banana - फोटो : social media
केले में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। अगर आप पेट की बीमारियों से परेशान रहते हैं तो अपने डाइट में केले को शामिल करें। इस खाने से आपका पाचन तंत्र सही रहेगा।

 
विज्ञापन

4 of 4
banana chips - फोटो : file photo
अगर आपको हाई बीपी है तो केला आपको इस समस्या से निजात दिलाता है। केले में आयरन की मात्रा भी अच्छी होती है इसलिए रोजाना एक केला खाने से एनीमिया का जोखिम कम होता है। केला आपके मूड के लिए भी अच्छा होता है क्योंकि इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है जो आपको अच्छी नींद दिलाता है और साथ ही में आपको खुशमिजाज भी रखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें