अगर आप जिम जाते हैं या नियमित रूप से व्यायाम करते हैं तो आपको शरीर को बेहतर पोषण देने की अधिक आवश्यकता होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ऐसे लोगों को आहार में नियमित रूप से मौसमी फलों-सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए, जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स और पोषण मिलता रहे। फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए केला पहली पसंद रहा है, जो न सिर्फ शारीरिक शक्ति बढ़ाने में सहायक है साथ ही इसके नियमित सेवन से आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि केले में कार्ब्स और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो व्यायाम प्रदर्शन और मांसपेशियों की वृद्धि के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। केले का पाचन भी आसान होता है जिससे यह फल आपके वर्कआउट से पहले एक बढ़िया स्नैक का विकल्प बन जाता है।
आइए जानते हैं कि केला खाना शरीर के लिए किस प्रकार से लाभकारी हो सकता है?