फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: सुबह की ये गलत आदतें सेहत को पहुंचा सकती हैं भारी नुकसान, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां?

Mon, 16 Feb 2026 02:47 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Morning Routine For Physical Health: अक्सर लोग जाने-अनजाने में सुबह की दिनचर्या में कुछ ऐसी गलती करते हैं जो धीरे-धीरे उनके शरीर में कई समस्याओं को बढ़ाता है। आइए इस लेख में उन्हीं गड़बड़ आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सुबह उठने के बाद की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
Bad Morning Habits For Health: कहते हैं कि सुबह की पहली किरण सिर्फ सूरज की रोशनी नहीं, बल्कि नई ऊर्जा और संभावनाओं का उपहार लेकर आती है। हालांकि, आज की आधुनिक और भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ लोगों ने इस बेशकीमती समय को अपनी गलत आदतों की भेंट चढ़ा दिया है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह के समय हमारा शरीर 'रिकवरी मोड' से बाहर आ रहा होता है, ऐसे में नींद खुलते अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जो शरीर को अंदर से खोखला बना सकता है। यह छोटी सी लापरवाही आपके मेटाबॉलिज्म, मानसिक स्वास्थ्य और पाचन तंत्र पर गहरा असर करती है।

अगर आप भी सुबह उठते ही भारीपन या तनाव महसूस करते हैं, तो इसका सीधा संबंध आपके मॉर्निंग रूटीन की उन गलतियों में है जो जाने-अनजाने में आपकी कार्यक्षमता और आयु को कम कर रही हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि वो कौन-सी आदतें हैं जिन्हें तुरंत बदलना जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
मोबाइल फोन अधिक इस्तेमाल - फोटो : adobe stock
सुबह उठते ही स्मार्टफोन का इस्तेमाल
नींद खुलते ही मोबाइल स्क्रीन की 'ब्लू लाइट' के संपर्क में आना आपकी आंखों और दिमाग के लिए बेहद हानिकारक है। जैसे ही आप सोशल मीडिया या काम के ईमेल देखते हैं, शरीर में 'कोर्टिसोल' (स्ट्रेस हार्मोन) का लेवल अचानक बढ़ जाता है। यह आदत आपको दिन की शुरुआत में ही मानसिक रूप से थका देती है और एकाग्रता में कमी का कारण बनती है।

ये भी पढ़ें- Cancer: इस दुर्लभ कैंसर को लेकर विशेषज्ञों ने किया सावधान, जानिए क्या हैं इसके लक्षण और कैसे पहचानें
 
विज्ञापन

3 of 5
कॉफी पीने के फायदे - फोटो : Freepik.comAl
खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन
भारतीय घरों में 'बेड टी' का रिवाज आम है, लेकिन यह पाचन तंत्र के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है। खाली पेट कैफीन का सेवन शरीर में एसिडिटी और पित्त के असंतुलन को बढ़ाता है। इससे न सिर्फ पेट में जलन और कब्ज की समस्या होती है, बल्कि यह शरीर के पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता को भी कम कर देता है।

ये भी पढ़ें- Kids Heart Attack: क्या 10 साल से कम उम्र के बच्चों को भी हो सकता है हार्ट अटैक? डॉक्टर ने दी जानकारी

4 of 5
डिहाइड्रेशन - फोटो : Freepik.com
पानी न पीना और डिहाइड्रेशन का जोखिम
रात भर की 7-8 घंटे की नींद के बाद हमारा शरीर पूरी तरह डिहाइड्रेट (पानी की कमी) हो जाता है। सुबह उठकर पानी न पीना आपके अंगों को सक्रिय होने से रोकता है। पानी की कमी के कारण किडनी और लीवर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर नहीं निकाल पाते, जिससे त्वचा बेजान नजर आने लगती है और आप सुबह से ही सुस्ती महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रेकफास्ट स्किप करने की आदत (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik.com
नाश्ता स्किप करना है बड़ी लापरवाही
सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है, जिसे छोड़ने से ब्लड शुगर लेवल बिगड़ सकता है।  जो लोग वजन घटाने के चक्कर में नाश्ता नहीं करते, उनका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और वे दोपहर में ओवरईटिंग करने लगते हैं। एक हेल्दी जीवन के लिए सुबह जल्दी उठें, गुनगुना पानी पिएं और पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता करें ताकि आप दिन भर एनर्जेटिक बना रहे।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें