फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड प्रेशर और शुगर का मरीज बना रही हैं ये 5 आदतें, इन्हें नहीं बदला तो खराब हो जाएगा हार्ट

Wed, 29 Jan 2020 04:27 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Bad Habits for Heart Attack - फोटो : फाइल फोटो
बदलती लाइफ स्टाइल ने सबसे ज्यादा असर सेहत पर डाला है। समय की कमी, खाने-पीने और सोने की कोई तहजीब और पाबंदी नहीं होने के चलते ऐसी कई छोटी-मोटी बीमारियां हमारे शरीर में रहती हैं जिनके लक्षण तो हमें दिखाई देते हैं लेकिन हम उन पर ध्यान नहीं देते।

कई बार समय अभाव के चलते और अधिक महत्वकांक्षाओं में मशगूल लोग कुछ ऐसी आदतों को पाल लेते हैं जो शुरुआत में तो सही गलत से अलग दिखती हैं लेकिन यही आदतें जानलेवा बन जाती हैं।

आइए आपको 5 ऐसी आदतों के बारे में बताते हैं जिन्हें आपने नहीं छोड़ा तो आपके लिए ये जानलेवा साबित हो सकती हैं। ये आदतें हमें जाने अंजाने लगती हैं और इससे धमनियां, हार्ट खराब हो सकते हैं और बीपी शुगर जैसी बीमारियां तक हो सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
Bad Habits for Life - फोटो : social media
दरअसल, शरीर में खून पहुंचाने के लिए धमनियों और नसों की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इनका पूरे शरीर में जाल बिछा होता है। खास बात यह है कि इन्हीं धमनियों के जरिए ही हार्ट शरीर के सभी अंगों तक खून सप्लाई करता है। ऑक्सीजन इस्तेमाल करने के बाद ये सभी अंग खून को नसों के ही रास्ते से वापस हार्ट तक भेज देते हैं। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ही धमनियां कठोर होने लगती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 8
Bad Habits for arteries and veins - फोटो : फाइल फोटो
खास बात यह है कि कुछ खराब आदतों के चलते ये धमनियां समय से पहले खराब हो जाती हैं या डैमेज होने लगती हैं। यदि धमनियां खराब होने लगे तो ऑक्सीजनयुक्त् खून शरीर के अंगों तक नहीं पहुंचेगा इससे व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक जैसी  गंभीर बीमारियों के चंगुल में फंस जाता है। ऐसे में आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप इन 5 आदतों को तुरंत छोड़ें। 

4 of 8
smoking is bad for health - फोटो : pixabay
सिगरेट पीना छोड़ें 
यदि आपको सिगरेट पीने की आदत है तो सबसे पहले इसे छोड़ दें। सिगरेट पीने से एक तो कैंसर होता है वहीं दूसरी ओर इसे पीने से फेफेड़ों की हालत खराब हो रही है। दरअसल, सिगरेट पीने से आपकी धमनियां सिकुड़ने लगती हैं और खराब धमनियों से रक्त प्रवाह की समस्या होती है। परिणाम यह होता है कि इससे कई तरह की कार्डियोवस्कुलर बीमारियों का खतरा मंडराने लगता है। सीधा सा अर्थ है कि परिणाम दिल के लिए अच्छा नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 8
liquor is bad for your health - फोटो : PTI
शराब छोड़ें 
यदि आप शराब पीने के शौकीन हैं तो ऐसे शौक से अब तौबा कर लीजिए। दरअसल, शराब पीने से आपकी धमनियों को नुकसान पहुंच रहा है। शराब के सेवन से धमनियां कठोर होती हैं। कई बार तो उनमें सूजन भी आ जाती है। इससे  हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा होता है। 
विज्ञापन

6 of 8
fast food habits - फोटो : Pixabay.com
खान-पान का रखें ध्यान, खाएं ये चीजें 
ध्यान रखें स्वस्थ धमनियां शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं और धमनियों को स्वस्थ रखने के लिए पोटैशियमयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरूरी होता है। आपको बता दें कि शरीर में पोटैशियम की कमी होने का सीधा असर धमनियों पर होता है और वह सिकुड़ने लगती हैं। जहां किसी व्यक्ति की धमनियां सिकुड़ी तो उसका सीधा असर रक्त प्रवाह पर होता है। 

रक्त प्रवाह ठीक से नहीं हुआ तो ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। जहां बीपी बढ़ा तो हार्ट को ज्यादा काम करता है और धड़कनें बढ़ जाती हैं। जबकि एक बार बीपी बिगड़ा तो ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक और यहां तक की किडनी खराब होने या फेल होने का खतरा भी होता है। ऐसे में जरूरी होता है कि आप फास्ट फूड ना खाते हुए धमनियों को स्वस्थ रखने के लिए पोटैशियम से भरपूर आहार केला, संतरा, पपीता, आम ज्यादा से ज्यादा खाएं। 
विज्ञापन

7 of 8
fiber food good for health - फोटो : social Media
फाइबर युक्त खाना खाना 
आपको फाइबर युक्त खाना आपके शरीर की सबसे बड़ी जरूरत है। यदि आपकी लाइफ स्टाइल में फाइबर नहीं है तो आज ही इसे खाने में शामिल कीजिए। फाइबर युक्त खाना नहीं होने से आपको कब्जियत और गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। फाइबर युक्त खाना खाने से धमनियों में जमा ब्लॉकेज खुलता है। बेड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। फाइबर के लिए आपको फलों, सब्जियों, अनाजों का सेवन करना चाहिए। 
विज्ञापन

8 of 8
avoid more sugar and salt - फोटो : Amar Ujala
अधिक मात्रा में चीनी और नमक खाने की आदत 
यदि आप अधिक मात्रा में चीनी और नमक का सेवन करते हैं तो इसे तुरंत छोड़ें। ज्यादा चीनी खाने से जहां आपको शुगर होने का खतरा होता है वहीं ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। दोनों ही बीमारियां हार्ट के लिए खतरनाक हैं। यदि आपको दिन भर में चीनी और नमक युक्त चीजें खाने की आदतें हैं तो इसे आज ही बदलिए। 


नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें