घरेलू नुस्खे कई बार वो काम कर जाते हैं जो कई बीमारियों का जड़ से खात्मा कर देते हैं। ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है बासी रोटी का। दरअसल आप सभी ने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि रात का बचा खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है। लेकिन बात अगर गेंहू की रोटी की करें तो आप रात की बची बासी रोटी बिना किसी डर के साथ खा सकते हैं। रात की बची रोटी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं, जिसकी वजह से भोजन पचने में आसानी रहती है। रोज सुबह बासी रोटी दूध के साथ खाने से शरीर के कई रोग भी ठीक हो जाते हैं। आइए जानते हैं बासी रोटी खाने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर होती हैं और आपको किस तरह से इसे खाना है।