फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को सोने से पहले न करें ऐसे काम, स्वास्थ्य के लिए हो सकता है नुकसानदायक

Wed, 30 Sep 2020 11:15 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्वस्थ रहने के लिए लोग हेल्दी डाइट लेते हैं, व्यायाम करते हैं, लेकिन अच्छी सेहत के लिए इतना ही काफी नहीं होता है। हमारी कुछ आदतें हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होती हैं। ऐसी ही कुछ आदतें सोने से पहले होती हैं, जिनकी वजह से हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। सोने से पहले कुछ बातें ध्यान में रखनी चाहिए, नहीं तो ये आदतें आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इन कामों को करने से आपकी नींद में बाधा आती है, जिससे आप सही से सो नहीं पाते हैं। सही से नींद न लेना भी हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है, इसलिए सोने से पूर्व कुछ कामों को नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि वे कौन से काम हैं, जिनसे हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लोग सुबह को तो दांत साफ करते हैं, लेकिन सोने से पहले दांतों को साफ करना आवश्यक नहीं समझते हैं। दरअसल, रात को खाना खाने के बाद ब्रश जरूर करना चाहिए। अगर आप रात को सोने से पहले ब्रश नहीं करते हैं तो खाने के कण आपकी दांतों में फंसे रह जाते हैं, जिसकी वजह से आपकी दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कुछ लोगों को रात को सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत होती है, लेकिन रात को ज्यादा देर के बाद बिस्किट, स्नैक्स आदि नहीं खाने चाहिए। यूनिवर्सिटी ऑफ मैक्सिको में किए गए एक शोध के मुताबिक, ज्यादा रात में बिना वक्त के खाने की वजह से हृदय से संबंधित बीमारियों और डायबिटीज रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सोने से पहले हमेशा हाथ-पैर और मुहं धोकर सोना चाहिए। रात को ऐसे ही सो जाने से हमारे हाथ और पैरों पर लगे बैक्टीरिया बिस्तर में चले जाते हैं। इससे हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। रात को बिना मुंह धोए सोने से चेहरे पर मेकअप और धूल के कण लगे रहते हैं, जिससे हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें