Dangerous Habits to Avoid in Summer: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान और पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तेज धूप और बढ़ते तापमान का असर सीधे शरीर पर पड़ता है, जिससे कई बार छोटी लापरवाही भी बड़ी परेशानी बन सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक गर्मियों में खानपान और रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें शरीर को जल्दी बीमार बना सकती हैं।अगर आप चाहते हैं कि गर्मी के मौसम में आपकी तबीयत खराब न हो और शरीर फिट व एनर्जेटिक बना रहे, तो कुछ आदतों को समय रहते बदलना जरूरी है।
सही डाइट, पर्याप्त पानी और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर गर्मी से होने वाली कई बीमारियों से बचा जा सकता है। यहां जानिए ऐसी 5 आदतों के बारे में जिन्हें आज से ही बदल देना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 7
गर्मी में ये पांच आदतें कर देंगी आपकी तबीयत खराब
- फोटो : Adobe Stock
1. कम पानी पीने की आदत
गर्मी में शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है, जिससे पानी की कमी हो सकती है।
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।
नारियल पानी, नींबू पानी और फलों का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन
3 of 7
गर्मी में ये पांच आदतें कर देंगी आपकी तबीयत खराब
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
2. धूप में ज्यादा देर रहने की आदत
दोपहर की तेज धूप में ज्यादा देर रहने से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
जरूरी न हो तो दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।
4 of 7
गर्मी में ये पांच आदतें कर देंगी आपकी तबीयत खराब
- फोटो : Freepik.com
3. बाहर का जंक फूड ज्यादा खाना
गर्मी में तला-भुना और मसालेदार खाना पेट खराब कर सकता है।
एक्सपर्ट्स हल्का, ताजा और घर का बना खाना खाने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
गर्मी में ये पांच आदतें कर देंगी आपकी तबीयत खराब
- फोटो : Freepik.com
4. नींद पूरी न लेने की आदत
कम नींद लेने से शरीर जल्दी थकता है और इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।
गर्मियों में कम से कम 7–8 घंटे की नींद जरूरी मानी जाती है।
विज्ञापन
6 of 7
गर्मी में ये पांच आदतें कर देंगी आपकी तबीयत खराब
- फोटो : Adobe Stock
5. शरीर को ठंडा रखने पर ध्यान न देना
बहुत टाइट और गहरे रंग के कपड़े पहनने से शरीर में गर्मी ज्यादा महसूस हो सकती है।
गर्मी में ये पांच आदतें कर देंगी आपकी तबीयत खराब
- फोटो : Adobe stock
गर्मी में स्वस्थ रहने के आसान टिप्स
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
मौसमी फल खाएं
कैफीन और ज्यादा मीठे ड्रिंक्स कम लें
बाहर निकलते समय छाता या टोपी का इस्तेमाल करें
शरीर में कमजोरी महसूस हो तो तुरंत आराम करें
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।