मानसिक विकारों का हो सकेगा इलाज
- फोटो : Pixabay
पर्याप्त शोध न होने को लेकर उठे सवाल
इस निर्णय के समर्थकों का मानना है कि इन दवाओं के उपयोग से मानसिक विकारों, शराब की लत और ओसीडी-डिप्रेशन जैसी बीमारियों के इलाज में विशेष लाभ मिल सकेगी। हालांकि आलोचकों को चिंता है कि अवसाद और पीटीएसडी के इलाज में ये दवाएं कितनी प्रभावी हैं, इसके लिए पर्याप्त शोध नहीं हैं।
मेलबर्न के स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के मनोचिकित्सक सुसान रोसेल ने नेचर को बताया, "यह हर किसी के लिए नहीं है। हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि इसकी जरूरत किन लोगों को हो सकती हैं, क्योंकि साइकेडेलिक्स को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है, इसलिए इसपर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।