धूम्रपान हमारी सेहत के लिए सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है। इसे कई बीमारियों का घर माना जाता है। जो लोग तंबाकू का सेवन करते हैं उनमें समय के साथ कई तरह की श्वसन समस्याओं, दिल की बीमारी और कैंसर तक का खतरा बढ़ जाता है। धूम्रपान को विशेषज्ञ एक खतरनाक लत मानते हैं, जो धीरे-धीरे शरीर को गंभीर बीमारियों की चपेट में लाती जाती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर किसी को धूम्रपान की लत है और वो इसे छोड़ देता है तो इससे होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को कम किया जा सकता है। बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने धूम्रपान छोड़ दी है। करीब 35 साल से उन्हें धूम्रपान की आदत थी, हालांकि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही रणनीति से उन्होंने निकोटिन की लत पर काबू पाया है।
अरशद वारसी ने लोगों से भी धूम्रपान छोड़ने की अपील की है, इसके लिए उन्होंने कुछ टिप्स भी दिए हैं।