फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heart Health: कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल और दिल रहेगा स्वस्थ, अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने दिए 10 जरूरी टिप्स

Tue, 14 Apr 2026 08:22 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cholesterol Kaise Control Kare: घंटों तक कुर्सी पर बैठ कर काम करते रहने, जंक फूड खाने, देर रात तक जागने और तनावभरी दिनचर्या ने कोलेस्ट्रॉल की समस्या को बढ़ा दिया है। इससे बचे रहने के लिए विशेषज्ञों ने कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
हार्ट को हेल्दी रखने के तरीके जान लीजिए - फोटो : Amarujala.com/AI
मौजूदा समय में अगर सबसे बड़ी स्वास्थ्य चिंताओं की बात की जाए तो दिल की बढ़ती बीमारियां टॉप पर होंगी। हर साल इन बीमारियों के कारण लाखों लोगों की मौत हो जाती है। बुजुर्गों से लेकर युवा, यहां तक कि बच्चे भी इसका शिकार देखे जा रहे हैं। 

आहार और दिनचर्या की गड़बड़ी के साथ तनाव और शारीरिक गतिविधियों में कमी ने शरीर का इंजन कहे जाने वाले दिल को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारी गड़बड़ आदतों ने हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या को बढ़ा दिया है, जो दिल की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण हैं। 

कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे आपकी धमनियों में जमा होता रहता है और नसों को संकरा कर देता है, इससे दिल तक पर्याप्त रक्त नहीं पहुंच पाता और हार्ट अटैक, स्ट्रोक, ब्लॉकेज जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसे कंट्रोल रखकर दिल की हेल्दी बनाए रखने के लिए अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) ने कुछ जरूरी बातें बताई हैं जिसे आपको भी जरूर जानना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Adobe Stock
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

विशेषज्ञ कहते हैं, कई घंटों तक कुर्सी पर बैठ कर काम करते रहने, जंक फूड खाने, देर रात तक जागने और तनावभरी दिनचर्या ने कोलेस्ट्रॉल की समस्या को बढ़ा दिया है। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए 10 जरूरी बातें जान लीजिए।


1. हेल्दी खानपान सबसे जरूरी है। सब्जियां-फलों, साबुत अनाज, बीन्स, नट्स- सीड्स और लीन प्रोटीन से भरपूर चीजें खाएं। अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड कम से कम खाएं क्योंकि इनमें सैचुरेटेड फैट, एक्स्ट्रा चीनी और सोडियम ज्यादा होता है। 

2. लाइफस्टाइल में ऐसे बदलाव करें जो आपके कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। वजन को कंट्रोल बनाए रखना, रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी, तंबाकू से बचना, ब्लड प्रेशर-डायबिटीज को कंट्रोल रखना जरूरी है। रोजाना  7-9 घंटे की आरामदायक नींद बहुत आवश्यक है।


(दिल की बीमारियों को पहले ही भांप लेगा एआई, 5 साल पहले दे देगा हार्ट फेलियर का अलर्ट)
विज्ञापन

3 of 4
दिल की बीमारियों से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
3. कम उम्र से ही दिल को स्वस्थ रखने वाले तरीके अपनाएं। हाई कोलेस्ट्रॉल बचपन और किशोरावस्था से ही आपके दिल के जोखिमों को बढ़ाने लगता है। जिन लोगों में दिल की बीमारियों का खतरा अधिक है उन्हें  रेगुलर चेकअप करवाना जरूरी है।

4. बच्चों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आनुवंशिक कारणों या अनहेल्दी आदतों की वजह से हो सकती है। 9-11 साल की उम्र के उन सभी बच्चों को कोलेस्ट्रॉल स्क्रीनिंग की सलाह दी जाती है। इससे दिल की समस्याओं का आकलन किया जा सके और शुरुआती इलाज में मदद मिल सकती है।

5. जिन लोगों के माता-पिता को दिल की बीमारी रही है, ऐसे बच्चों-वयस्कों को अपने डॉक्टर से सलाह लेकर नियमित रूप से हार्ट चेकअप और जरूरी टेस्ट कराते रहने चाहिए।

6. अगले 10-20 वर्षों में आपको दिल की बीमारी या स्ट्रोक होने का खतरा तो नहीं है, इसका अंदाजा लगाने के लिए डॉक्टर PREVENT नाम के एक नए रिस्क एस्टीमेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह टूल आपकी उम्र और ब्लड प्रेशर की रीडिंग, कोलेस्ट्रॉल टेस्ट और दूसरी जानकारियों के आधार पर आपमें खतरे का पता लगाती है।
विज्ञापन

4 of 4
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रखें कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल - फोटो : Adobe Stock
7. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइटरी सप्लीमेंट्स लेने की सलाह नहीं दी जाती है। अगर आप कोई सप्लीमेंट लेते हैं, तो अपने डॉक्टर से सलाह ले लें क्योंकि कुछ सप्लीमेंट्स का असर डॉक्टर की लिखी दवाओं के साथ रिएक्शन कर सकते हैं।

8.महिलाओं में, प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ स्थितियां दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकती हैं। अपने खतरे को समझने और कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और बॉडी मास इंडेक्स जैसी स्थितियों की जानकारी अपने हेल्थ एक्सपर्ट के साथ साझा करें ताकि दिल की सेहत के सही तरीके से अंदाजा लगाया जा सके।

9. कुछ खास स्वास्थ्य समस्याओं जैसे टाइप 2 डायबिटीज, कार्डियो-किडनी-मेटाबॉलिक सिंड्रोम, एचआईवी इन्फेक्शन, कैंसर के साथ हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को दिल की बीमारी या स्ट्रोक होने का खतरा ज्यादा हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने से दिल की गंभीर बीमारी का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है।

10. कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के लिए सेहतमंद जीवनशैली की आदतें अपनाने के अलावा, आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवा भी दी जा सकती है।


--------------
स्रोत:
ACC/AHA Cholesterol Guideline


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें