फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून में फ्लू से रखना है खुद को दूर तो अपनाएं ये खास ड्रिंक्स, बीमारी पास नहीं फटकेगी आपके

Tue, 26 Jun 2018 01:50 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मानसून बेशक मस्ती, रोमांस और चटपटे व्यंजनों को खाने पीने का मौसम है, लेकिन मस्ती भरे इस मौसम में आपकी जरा सी लापरवाही आपको बीमार बना सकती है। बता दें, बारिश का मौसम अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है।ऐसे में अगर आप फ्लू और जुकाम से अक्सर परेशान रहते हैं तो इन ड्रिंग्स की मदद से अपने फ्लू का इलाज कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पानी
पानी न सिर्फ आपको हाईड्रेड रखता है बल्कि ये आपके शरीर के सारे टॉक्सिन्स भी बाहर निकालता है। अगर आप ज्यादा पानी नहीं पी पा रहे हैं तो आप पानी में शुगर फ्री फ्लेवर भी शामिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बर्फ के गोले
सुनने में ये जरूर अजीब लगता है कि बर्फ के गोले खाकर कोई कैसे अपने फ्लू को होने से रोक सकता है। आपको बता दें कि अमेरिका में ये तरीका काफी फेमस है। विटामिन की कमी और शरीर को डी-हाईड्रेट होने से रोकने के लिए आप ऐसे बर्फ के गोलों का सेवन कर सकते हैं जो 100 प्रतिशत फलों के रस से बने हुए होते हैं।   
 

4 of 5
अदरक की चाय
अदरक की चाय को सुपर फूड कहा जाता है। जुकाम से पीड़ित लोगों के लिए ये तो रामबाण दवा है। कई लोग तो पाचन से संबंधित कई रोगों के लिए इस चाय का सेवन करते हैं। अदरक आपको फ्लू के दौरान महसूस होने वाले दर्द से भी राहत पहुंचता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिकन सूप
चिकन सूप को फ्लू और जुकाम का दुश्मन कहा गया है। चिकन सूप पीने से जुकाम बहुत जल्द ठीक हो जाता है।

नोट- अगर आपका जुकाम इन सब उपायों को करके भी एक-दो दिन में ठीक न हो तो आप तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह ले लें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें