Difference Between Dementia and Alzheimer: अल्जाइमर और डिमेंशिया दोनों ही दिमाग से जुड़ी गंभीर बीमारियां हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि बहुत से लोग इन दोनों बीमारियों के एक समझ लेते हैं, जो की गलत धारणा है। दोनों के बीच एक बारीक और महत्वपूर्ण अंतर होता है जिसे समझना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में सबसे पहले इन दोनों बीमारियों के बीच के अंतर को समझते हैं।
सरल शब्दों में डिमेंशिया बीमारियों के एक समूह का नाम है जो संज्ञानात्मक क्षमताओं में गिरावट से संबंधित है, जैसे कि याददाश्त में कमी, सोचने-समझने में परेशानी, और दैनिक जीवन के कार्यों को करने में कठिनाई होना है। यह एक व्यापक शब्द है, एक तरह का 'अंब्रेला' है जिसके नीचे कई बीमारियां आती हैं।
दूसरी ओर अल्जाइमर डिमेंशिया का सबसे आम प्रकार है।
डिमेंशिया के लगभग 60-70% मामलों का कारण अल्जाइमर ही होता है। इसका मतलब है कि सभी अल्जाइमर रोगियों को डिमेंशिया है, लेकिन सभी डिमेंशिया रोगियों को जरूरी नहीं की अल्जाइमर हो। इन दोनों के बीच का अंतर समझना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इनके उपचार और प्रबंधन के तरीके अलग हो सकते हैं। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।