WHO Press Conference: डब्लूएचओ द्वारा की गई एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा गया है कि हंतावायरस संक्रमण को लेकर कहा है कि आगे और मामले सामने आ सकते हैं, लेकिन इसके कोविड जैसी वैश्विक महामारी बनने की आशंका नहीं है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
WHO Press Conference: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने 7 मई 2026 को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में अटलांटिक महासागर में मौजूद क्रूज शिप MV Hondius पर सामने आए हंता वायरस संक्रमण के मामलों को लेकर जानकारी साझा की। WHO ने बताया कि अब तक जहाज से जुड़े 8 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 3 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 5 मामलों में हंटावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
WHO के मुताबिक संक्रमण फैलाने वाला वायरस एंडीज वायरस है। ये हंता वायरस की ऐसी दुर्लभ प्रजाति मानी जाती है जो सीमित रूप से इंसानों के बीच भी फैल सकती है। हालांकि WHO ने फिलहाल इसे वैश्विक स्वास्थ्य के लिए कम जोखिम वाला बताया है, लेकिन वायरस की इनक्यूबेशन अवधि को देखते हुए आने वाले दिनों में और मामले सामने आने की आशंका जताई गई है। WHO अब कई देशों के साथ मिलकर संक्रमण रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
हंता वायरस कैसे फैलता है?
- फोटो : AI
WHO की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा गया?
WHO प्रमुख डॉ. टेड्रोस एडहानोम घेब्रेयसस ने मीडिया ब्रीफिंगके दौरान कहा कि यह घटना गंभीर जरूर है, लेकिन फिलहाल आम लोगों के लिए खतरे का स्तर कम माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि WHO अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम (IHR) के तहत कई देशों के साथ मिलकर स्थिति की निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
हंता वायरस कैसे फैलता है?
- फोटो : ANI
डॉ. टेड्रोस ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी प्राथमिकता संक्रमित मरीजों का इलाज, जहाज पर मौजूद बाकी यात्रियों और क्रू की सुरक्षा तथा वायरस के आगे फैलाव को रोकना है। उन्होंने यह भी कहा कि वायरस की इनक्यूबेशन अवधि लंबी होने के कारण आगे और मामले सामने आ सकते हैं।
4 of 6
हंता वायरस कैसे फैलता है?
- फोटो : AI
क्या है हंता वायरस और क्यों बढ़ी चिंता?
हंता वायरस एक दुर्लभ लेकिन गंभीर वायरल संक्रमण है, जो आमतौर पर संक्रमित चूहों के संपर्क में आने से फैलता है। यह वायरस संक्रमित जानवरों के मूत्र, लार और मल के जरिए इंसानों तक पहुंच सकता है। WHO के मुताबिक क्रूज पर मिले संक्रमण का संबंध एंडीज वायरस से है। यह हंता वायरस की एकमात्र ऐसी प्रजाति है, जिसमें सीमित स्तर पर इंसान से इंसान में संक्रमण फैलने की क्षमता पाई गई है। यही वजह है कि स्वास्थ्य एजेंसियां इस मामले को बेहद सतर्कता से देख रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
हंता वायरस कैसे फैलता है?
- फोटो : Freepik.com
हंता वायरस संक्रमण के लक्षण क्या हैं?
विशेषज्ञों के मुताबिक शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे दिखाई देते हैं। इनमें तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, शरीर और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं। बीमारी बढ़ने पर मरीज को सीने में जकड़न और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। गंभीर मामलों में फेफड़ों में पानी भर सकता है, जिससे स्थिति जानलेवा हो सकती है। संक्रमण का असर किडनी और दूसरे अंगों पर भी पड़ सकता है।
WHO को इस घटना की जानकारी 2 मई 2026 को मिली थी। इसके बाद संगठन ने तुरंत कई कदम उठाए।
एक विशेषज्ञ टीम को क्रूज शिप पर भेजा गया
यात्रियों और क्रू की मेडिकल जांच शुरू की गई
संक्रमण के जोखिम का आकलन किया जा रहा है
अर्जेंटीना से 2500 डायग्नोस्टिक किट्स पांच देशों को भेजी गईं
यात्रियों के सुरक्षित डिसएम्बार्केशन और यात्रा के लिए गाइडलाइन तैयार की जा रही है
WHO का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन निगरानी लगातार जारी रहेगी। नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।