एडीएचडी की समस्या
- फोटो : Freepik.com
एडीएचडी के बारे में जानिए
अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) एक न्यूरोडेवलपमेंटल विकार है, इसका निदान बच्चों में सबसे ज्यादा किया जाता है। न्यूरो का अर्थ है तंत्रिकाएं और डेवलपमेंटल यानी इसका विकास, यानी ये तंत्रिकाओं के विकास से संबंधित समस्या है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, एडीएचडी के शिकार लोगों में मस्तिष्क, तंत्रिका नेटवर्क और न्यूरोट्रांसमीटर में कई तरह की समस्याओं का निदान किया जाता है। इसे मस्तिष्क की क्रोनिक समस्या के रूप में जाना जाता है जिसमें व्यक्ति के लिए भावनाओं, विचारों और कार्यों को मैनेज करना काफी कठिन हो जाता है।