लाइफस्टाइल और खानपान की समस्याओं ने पूरे शरीर की सेहत को गंभीर रूप से नकुसान पहुंचाया है। दिल की बीमारियां हों या डायबिटीज के मामले, लिवर की समस्या हो या किडनी डिजीज, सभी उम्र के लोगों में ये परेशानियां बढ़ती देखी जा रही है। दिनचर्या और डाइट का हमारे पाचन तंत्र पर भी सीधा असर होता है और पाचन में होने वाली दिक्कतें संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मानी जाती हैं।
पेट में गैस, अपच या कब्ज होने पर घर के बड़े अक्सर अजवाइन खाने की सलाह देते हैं। भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला यह मसाला पारंपरिक रूप से पेट की समस्याओं में राहत के लिए उपयोग किया जाता रहा है। अजवाइन में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनमें पाचन संबंधी और सूजन कम करने वाले गुण हो सकते हैं।
पर क्या आप जानते हैं कि अजवाइन सिर्फ पेट ही नहीं ठीक करता है बल्कि इसका सेवन पूरे शरीर को कई सारे लाभ दे सकता है।