फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: जहरीली हवा दिल के लिए खतरनाक, आप भी न हो जाएं एरिथमिया का शिकार? जानिए कैसे करें बचाव

Mon, 09 Nov 2026 11:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वायु प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों ही नहीं, दिल की सेहत को भी प्रभावित कर सकता है। चीन में हुए अध्ययन में प्रदूषण से एरिथमिया का खतरा देखा गया। जानिए इसके लक्षण, जोखिम और हृदय को प्रदूषण से सुरक्षित रखने के उपाय।
विज्ञापन
1 of 4
प्रदूषण का हार्ट पर असर - फोटो : Amarujala.com/AI
दिवाली जाते ही दिल्ली में वायु प्रदूषण का खतरा और बढ़ता देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, इस तरह की हवा सेहत के लिए कई तरह की गंभीर समस्याओं को बढ़ाने वाला हो सकता है। हवा में घुला प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों को ही नुकसान नहीं पहुंचाता,  इसका असर आपके दिल की सेहत पर भी पड़ सकता है। वायु गुणवत्ता में खराबी के कारण सांस लेने में परेशानी, खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं तो आम हैं, लेकिन अध्ययन में शोधकर्ताओं ने इसके एक और गंभीर खतरे के बारे में अलर्ट किया है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से दिल की धड़कन अनियमित होने यानी एरिथमिया का जोखिम भी बढ़ सकता है। चिंता की बात यह है कि इसका असर प्रदूषण के संपर्क में आने के कुछ घंटों के भीतर ही दिखाई दे सकता है।

एरिथमिया ऐसी स्थिति है, जिसमें दिल सामान्य से तेज, धीमी या अनियमित गति से धड़कने लगता है। कुछ लोगों में इसके लक्षण हल्के हो सकते हैं, जबकि गंभीर मामलों में यह हार्ट फेलियर, स्ट्रोक और अचानक कार्डियक अरेस्ट जैसी जानलेवा स्थितियों का खतरा बढ़ा सकता है। 
 
ऐसे में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच हृदय स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
वायु प्रदूषण के खतरे - फोटो : Amarujala.com/AI
वायु प्रदूषण कैसे बढ़ा देता है एरिथमिया का खतरा?

चीन में किए गए अध्ययन में पाया गया कि वायु प्रदूषण के संपर्क में आने के बाद एरिथमिया का खतरा बढ़ सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ा सकते हैं। इससे हृदय की सामान्य इलेक्ट्रिकल गतिविधि प्रभावित होने की आशंका रहती है, जिसके कारण दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है।

पिछले अध्ययनों में भी पाया गया है कि प्रदूषण के सूक्ष्म कण स्वस्थ वयस्कों के हृदय की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकते हैं। इसका मतलब है कि केवल पहले से हृदय रोग से पीड़ित लोग ही नहीं, बल्कि स्वस्थ लोगों को भी प्रदूषण से सावधान रहने की जरूरत है।

अध्ययन में क्या पता चला?

इस शोध में चीन के 322 शहरों के अस्पतालों में भर्ती 1,90,115 मरीजों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। 
 
  • इन सभी मरीजों को दिल की धड़कन से जुड़ी अनियमितताओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
  • शोधकर्ताओं ने पाया कि वायु प्रदूषण बढ़ने के बाद एरिथमिया का जोखिम बढ़ सकता है। 
  • विशेष रूप से नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के संपर्क के कारण इसका जोखिम ज्यादा पाया गया। 
  • यह गैस मुख्य रूप से कोयला, पेट्रोल, डीजल और अन्य जीवाश्म ईंधन के जलने से निकलती है।
     
विज्ञापन

3 of 4
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Freepik.com
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

शंघाई की फुडान यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता डॉ. रेन्जी चेन के मुताबिक, प्रदूषण के संपर्क में आने के पहले घंटे से लेकर अगले 24 घंटों तक हृदय गति अनियमित होने का जोखिम बना रह सकता है। जिन लोगों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट फेलियर या हृदय से जुड़ी अन्य बीमारियां हैं, उन्हें प्रदूषण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।  बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी जोखिम अधिक हो सकता है।

एरिथमिया की पहचान क्या है?

एरिथमिया के कारण आपको कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।
 
  • दिल की धड़कन अचानक तेज या अनियमित होना।
  •  बेचैनी या घबराहट महसूस होना।
  • चक्कर आना या बेहोशी जैसा महसूस होना।
  • सांस फूलना और कमजोरी महसूस होना।
  • बिना अधिक मेहनत किए थकान होना।
विज्ञापन

4 of 4
प्रदूषण से करें बचाव - फोटो : Adobe Stock
प्रदूषण से दिल को कैसे बचाएं?

वायु प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी होने पर सभी लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 
 
  • इस दौरान बाहर की गतिविधियां सीमित रखें। जरूरत पड़ने पर मास्क पहनें।
  • घर के अंदर प्रदूषित हवा का प्रवेश कम करने वाले उपाय करें। 
  • प्रदूषण अधिक होने पर खुले में रनिंग या व्यायाम करने से बचें। 
  • धूम्रपान न करें और पहले से हृदय रोग है तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लेते रहें।
  • एरिथमिया गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाला भी हो सकता है इसलिए समय रहते डॉक्टर से इस बारे में सलाह जरूर ले लें।
 



--------------
स्रोत: 
Air pollution was associated with increased risk of onset of symptomatic arrhythmia

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें