आंखों में जलन और लालिमा
- फोटो : Freepik.com
आंखों में होने वाली समस्याएं
वायु प्रदूषण/धुंध के कारण आंखों में कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। इसमें आंखों से पानी आना, जलन होना, दर्द और लालिमा, सूजन की समस्या सबसे ज्यादा देखी जाती हैं। प्रदूषण के कारण ड्राई आइज होने का खतरा भी काफी बढ़ सकता है जिसमें आंखों में सूखापन, किरकिरापन या ऐसा महसूस हो सकता है जैसे आंख में कोई कण पड़ा हो। इसी तरह आंखों में एलर्जी के कारण खुजली, लालिमा, आंखों से पानी आने, पलकों में सूजन, धुंधला दिखने और संक्रमण का जोखिम भी बढ़ जाता है।
अगर आपको भी ये दिक्कतें हो रही हैं तो कुछ आसान से उपाय करके लाभ पा सकते हैं।