Eye Itching Burning Causes: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों वायु प्रदूषण का लेवल बहुत खतरनाक स्तर पर है। इसका सीधा असर हमारे श्वसन तंत्र पर पड़ता है, लेकिन इसके साथ ही ये वायू प्रदूषण हमारी आंखों को भी प्रभावित करता है। हवा में मौजूद सूक्ष्म प्रदूषणकारी कण, धूल, धुआं और अन्य विषैले रसायन सीधे आंखों के संपर्क में आते हैं, जिससे उनमें खुजली, जलन, पानी आना और लालिमा जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।
इसे डॉक्टरी भाषा में एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस या 'ड्राई आई सिंड्रोम' की श्रेणी में रखा जा सकता है। लगातार आंखों में जलन होने से न सिर्फ दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं, बल्कि यह लंबे समय में आंखों के संक्रमण और कॉर्निया को नुकसान पहुंचाने का कारण भी बन सकता है। खासकर, जो लोग कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं या जिनकी आंखें पहले से संवेदनशील हैं, उन्हें यह समस्या अधिक झेलनी पड़ती है। इस गंभीर स्थिति से बचने और अपनी आंखों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ विशेष सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है।