बिना डॉक्टर के सलाह के न लें कोई दवा
- फोटो : Adobe Stock Images
बिना प्रिस्क्रिप्शन कोई भी दवा लेना खतरनाक
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किसी भी बीमारी में, चाहे वो हल्का सर्दी-जुकाम ही क्यों न हो बिना डॉक्टरी सलाह के खुद से कोई भी दवा नहीं लेनी चाहिए।
डॉक्टर कहते हैं, एआई टूल या मोबाइल सामान्य जानकारी दे सकते हैं, लेकिन इसे डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं माना जा सकता है। अब समय आ गया है कि देश ऐसे स्टैंडर्ड अपनाए जाएं जो ऑनलाइन एआई प्लेटफॉर्म को सीधे स्वास्थ्य संबंधी कामों के लिए इस्तेमाल होने से रोकें।
बिना प्रिस्क्रिप्शन कोई भी दवा लेना खतरनाक होता है क्योंकि हर दवा, हर व्यक्ति के शरीर पर अलग-अलग तरह से असर करती है। यह असर उम्र, वजन, पहले से मौजूद बीमारियों और दूसरी चल रही दवाओं पर निर्भर करता है। डॉक्टर इन सभी बातों को ध्यान में रखकर दवा लिखते हैं, जबकि खुद से ली गई दवा शरीर में गलत रिएक्शन कर सकती हैं।