फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियां पीरियड्स में न करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है जान का खतरा

Wed, 23 Jan 2019 02:03 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
आपको जानकर हैरानी होगी कि हर तीन में से एक उम्रदराज महिला को दिल से जुड़ी कोई न कोई बीमारी होती है - फोटो : social media
मेनोपॉज से गुजरने वाली हर तीन में से एक उम्रदराज महिला को दिल से जुड़ी कोई न कोई बीमारी होती है। उन्हें खासतौर पर दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम ज्यादा उठाना पड़ता है। एक रिसर्च में बताया गया है कि महिलाओं में मेनोपॉज के 10 साल बाद हार्ट अटैक के मामले में बढ़ोतरी देखी गई है।
 
विज्ञापन

2 of 8
दरअसल महिलाओं के शरीर का मुख्य हार्मोन एस्ट्रोजन होता है - फोटो : social media
महिलाओं के शरीर का मुख्य हार्मोन एस्ट्रोजन होता है और मेनोपॉज के वक्त महिलाओं के अंदर इस हार्मोन की कमी हो जाती है। इससे दिल के पास ज्यादा वसा जम जाती है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।रिसर्च का कहना है कि यह समस्या उन महिलाओं में ज्यादा होती है जो शराब, मांस या सिगरेट का सेवन अधिक मात्रा में करती हैं।


 
विज्ञापन

3 of 8
कुछ महिलाओं को मेनोपोज या रजोनिवृति के दौरान अपने दिल की धड़कन बढ़ने का अहसास होता है, - फोटो : social media
कई महिलाओं को मेनोपोज के दौरान दिल की धड़कन तेज होने का असहास होता है। अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या से गुजरे तो फौरन डॉक्टर से चेकअप करवाएं। आप इस तरह से मेनोपॉज के बाद खुद को फिट रख सकती हैं।

 

4 of 8
सीने में दर्द, दबाव या असुविधा के अलावा महिलाओं में हार्टअटैक के संकेतों और लक्षणों में प्रमुख हैं- - फोटो : social media
हार्ट अटैक आने के लक्षणों में खास तौर गर्दन, कंधे, ऊपरी पीठ या पेट में जकड़न, सांस की तकलीफ, मतली या उल्टी, पसीना, हल्कापन या चक्कर आना और असामान्य थकान शामिल है। ऐसे किसी भी परेशानी को इग्नोर न करें।

 
विज्ञापन

5 of 8
एस्ट्रोजन फैट को एकत्र करके उसे खर्च करता है लेकिन मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन का स्तर कम होने के कारण - फोटो : social media
मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन का स्तर कम होने की वजह से महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल की दिक्कत हो सकती है। डायबिटीज  की बीमारी भी हो सकती है। ऐसे में महिलाएं अपनी डाइड पर विशेष ध्यान दें। अपने आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करें।
विज्ञापन

6 of 8
ध्रूम्रपान करनेवाली महिलाओं में हार्ट अटैक की संभावना धूम्रपान न करनेवाली महिला से दोगुना अधिक होती है - फोटो : file photo
रिसर्च का कहना है कि ध्रूम्रपान करने वाली महिलाओं में हार्ट अटैक की संभावना धूम्रपान न करने वाली महिलाओं से दोगुना ज्यादा होती है। इसकी वजह सिगरेट में मौजूद टॉक्सिन है जो सीधे धमनियों को प्रभावित करता है। स्मोकिंग से खून की नलियां चिपचिपी हो जाती हैं और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
एस्ट्रोजन का स्तर मेनोपॉज के दौरान गिर जाता है - फोटो : social media
मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन के स्तर के गिरने की वजह से धमनियां सख्त हो जाती हैं और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाती है। ऐसे में हफ्ते में कम से कम 30 मिनट कार्डियों एक्सरसाइज जरूर करें। 
विज्ञापन

8 of 8
एस्ट्रोजन की कमी के चलते महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है - फोटो : social media
अगर आपको मेनोपॉज के दौरान हेल्दी रहना है तो आपको रोज टहलना चाहिए। जॉगिंग और साइक्लिंग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें