फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की खुमारी के बाद फॉलो करें ये हेल्दी रुटीन, जल्द आ जाएगी सेहत पटरी पर

Thu, 08 Nov 2018 05:01 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : facebook
विज्ञापन
दिवाली आकर चली भी गई है और इस दौरान कैलरीज की चिंता करें बिना जितनी मिठाइयां और ऑयली फूड खाना था खा लिया। अब बारी है शरीर को डिटॉक्स करने की यानी शरीर के अंदर जमे विषैले पदार्थों को बाहर निकालने की, जिससे आपका वजन न बढ़ पाए। आइए जानते हैं दिवाली के बाद हेल्दी रुटीन में लौटने के लिए कुछ खास टिप्स....
विज्ञापन




 

- फोटो : facebook
गुलाब से बना गुलकंद
गुलाब का फूल ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। बहुत सारे ब्यूटी प्रॉडक्ट में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आपको ये नहीं मालूम होगा कि इससे बनना गुल्कंद आपकी सेहत के लिए बहुत फायदंमंद होता है। इतना ही नहीं टेस्ट में भी यह बहुत अच्छा होता है। तो दिवाली का हैंगओवर दूर करने के लिए कुछ दिन तक गुलाब के गुलकंद को अपनी डाइट में शामिल करें। यह आपकी पाचन क्रिया को स्ट्रांग करने के साथ-साथ तमाम सेहत संबंधित परेशानियों को दूर रखने में मदद करता है।

- फोटो : file photo
शकरकंद
अपनी डाइट में शकरकंद को शामिल करें। इसमें मौजूद फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और लवण आपके शरीर में एमिनो एसिड के स्तर को कम करता है। आपको बता दें, शरीर में एमिनो एसिड का स्तर बढ़ने से कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

- फोटो : file photo
डाइट में घी को करें शामिल
जितना हो सकें अपनी डाइट में देसी घी को शामिल करें। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और लिनोलिक एसिड, हमारे शरीर से बैड फैट्स को दूर करता है। घी खाने से आपका इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है। रोजाना 1 चम्मच घी को खाली पेट खाने की कोशिश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें