30 साल की उम्र के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। 20 से 30 साल की उम्र तक शरीर के जो ऑर्गन और टिश्यूज डेवलपमेंट के लेवल पर रहते हैं, 30 के बाद उनकी क्षमता में कमी होनी शुरू हो जाती है। बाल सफेद होने लगते हैं, आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है, मेमोरी कम होने लगती है। इन बदलावों को पूरी तरह से रोका तो नहीं जा सकता लेकिन कुछ उपायों से इनकी स्पीड को कम जरूर किया जा सकता है या फिर कुछ हद तक इन्हें कंट्रोल किया जा सकता है।
आइए जानते हैं कौन से हैं ये शारीरिक बदलाव और इन बदलावों की रफ्तार को रोकने वाले कुछ उपायों के बारे में भी।
विज्ञापन
30 की उम्र के बाद क्या होती हैं शारीरिक परेशानियां और कैसे पाएं इससे निजात
2 of 7
- फोटो : shutterstock.com
त्वचा या स्किन
30 की उम्र के बाद शरीर में कोलजन कम बनने से स्किन सिकुड़ने लगती है। त्वचा का मॉइश्चर कम होने लगता है।
उपाय- काफी ज्यादा मात्रा में पानी पिएं। चेहरे पर सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर लगाएं। बहुत अधिक मात्रा में फलों का भी सेवन करें।
विज्ञापन
30 की उम्र के बाद क्या होती हैं शारीरिक परेशानियां और कैसे पाएं इससे निजात
3 of 7
- फोटो : shutterstock.com
आंखें
उम्र का असर आंखों पर भी बहुत पड़ता है। पलकें सिकुड़ने लगती हैं। आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है और आंखों में ड्रायनेस बढ़ जाता है।
उपाय- बहुत अधिक मात्रा में फल खाएं एवं जूस पिएं। मोबाइल और कंप्यूटर पर ज्यादा देर तक काम न करें। रेगूलर आंखों का चेकअप कराएं।
30 की उम्र के बाद क्या होती हैं शारीरिक परेशानियां और कैसे पाएं इससे निजात
4 of 7
- फोटो : redbookmag.com
दिमाग या ब्रेन
30 की उम्र के बाद से ही दिमाग पर ज्यादा असर पड़ने लगता है। ब्रेन सेल्स सिकुड़े लगते हैं। पहले की तुलना में ब्रेन में बनने वाले कई कैमिकल कम हो जाते हैं। मेमोरी भी कमजोर होने लगती है।
उपाय- खाने में हरी सब्जियां ज्यादा लें। फलों का भी सेवन करें। रोज एक्सरसाइज करें। ब्रेन को एक्टिव बनाए रखने वले गेम्स खेलें जैसे शतरंज, कार्डस, चाइनिज चेकर्स।
विज्ञापन
30 की उम्र के बाद क्या होती हैं शारीरिक परेशानियां और कैसे पाएं इससे निजात
5 of 7
- फोटो : shutterstock.com
बाल
बालों का अधिक मात्रा में सफेद होना भी 30 के बाद ही शुरू होता है। शरीर में मेलानिन पिगमेंट के कम होने से बाल सफेद हो जाते हैं। पुरुषों में 30 के बाद बाल झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है।
उपाय- कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन युक्त खाना ज्यादा से ज्यादा खाएं। स्मोकिंग न करें। स्ट्रेस और डिप्रेशन से भी दूर रहें।
विज्ञापन
30 की उम्र के बाद क्या होती हैं शारीरिक परेशानियां और कैसे पाएं इससे निजात
6 of 7
- फोटो : kidneypain.org
किडनी
किडनी की समस्याएं 30 के बाद ही बढ़ने लगती हैं। उसके फिल्टर करने की क्षमता कम हो जाती है। किडनी की नसें भी सिकुड़ने लगती हैं।
उपाय- बहुत अधिक पानी पिएं। खाने में नमक और चीनी कम करें। शरीर का फैट कम करें। बल्ड प्रेशर कंट्रोल में रखें। हेल्टी फूड खाएं।
30 की उम्र के बाद क्या होती हैं शारीरिक परेशानियां और कैसे पाएं इससे निजात
7 of 7
- फोटो : exanets.com
दिल
30 की उम्र के बाद आपका दिल कमजोर होने लगता है। आपके दिल की मांसपेशियां कमजोर होना शुरू कर देती हैं। नसों में कैल्शियम के जमा होने से आपके दिल की लड़ने की क्षमता कम होने लगती है।
उपाय- जिस खाने में फैट ज्यादा हो उसे कम खाएं। सिगरेट और शराब से दूर रहें। ज्यादा से ज्यादा मार्निंग वॉक करें। फल और हरी सब्जियां जरूर खाएं।