फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में करें भिंडी का सेवन, पाचनतंत्र और आंखों की रोशनी में होता है सुधार

Sun, 21 Mar 2021 09:00 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भिंडी औषधीय गुणों से संपन्न सब्जी है - फोटो : Social Media

भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो गर्मियों में बड़ी आसानी से पाई जाती है। इसका स्वाद बच्चे और बड़ों सभी को पसंद आता है। भिंडी औषधीय गुणों से संपन्न सब्जी है। भिंडी में कैल्शियम, विटामिन, पोटेशियम, अच्छे कार्ब्स और भी कई सारे अहम तत्व पाए जाते हैं। इसके औषधीय गुणों के कारण ही यह कई सारी बीमारियों में शरीर को जल्दी स्वस्थ होने में सहायता करती है। साथ ही इसके सेवन से आंख, त्वचा और बाल भी अच्छे रहते हैं। अगली स्लाइड्स से इंदौर के अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के मेडिकल ऑफिसर डॉ आशीष जांगिड़ से जानिए भिंडी के सेहत लाभ।

विज्ञापन

2 of 6
भिंडी में एंटी- ऑबेसिटी गुण भी होता है - फोटो : Pixabay

वजन घटाए
भिंडी में अच्छे कार्ब्स पाए जाते हैं जो कि वजन को नियंत्रित करने में सहायता करते हैं। भिंडी में एंटी- ऑबेसिटी गुण भी होता है, जो कि अतिरिक्त वजन को कम करने में सहायता करता है इसलिए जो लोग वजन घटा रहे हैं, उन्हें भिंडी से परहेज नहीं करना चाहिए बल्कि भिंडी तो उनके लिए बेहद काम की चीज है। 

 

विज्ञापन

3 of 6
विटामिन-ए पाया जाता है - फोटो : pixa

त्वचा को रखे जवां
यदि आप चाहते हैं कि गर्मियों में आपकी त्वचा जवां दिखाई दे तो ज्यादा से ज्यादा भिंडी का सेवन करें। भिंडी में विटामिन-सी पाया जाता है जो कि त्वचा के टिश्यू की मरम्मत करने के साथ ही नए टिश्यू के निर्माण में भी सहायता करता है। भिंडी में बीटा कैरोटिन के रूप में विटामिन-ए भी पाया जाता है, जो कि त्वचा के निखार के लिए बेहद लाभदायक है। 

4 of 6
भिंडी में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है - फोटो : सोशल मीडिया

पाचनतंत्र सुधारे
भिंडी खाकर बिगड़ा हुआ पाचनतंत्र सुधारा जा सकता है। गर्मियों में अधिकतर लोग पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में यदि वे भिंडी का सेवन करते हैं तो पाचनतंत्र ठीक होने लगेगा। भिंडी में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कि पाचनतंत्र के लिए फायदेमंद होता है। 

विज्ञापन

5 of 6
भिंडी में विटामिन-सी पाया जाता है - फोटो : social media

रूसी की समस्या करे दूर
भिंडी के सेवन के साथ ही आप यदि इसकी लार को स्कैल्प पर लगाते हैं तो रूसी और जू मिट जाती है। भिंडी में विटामिन-सी पाया जाता है, जो कि बालों को चमकदार बनाता है। गर्मियों में कई बार पसीने की वजह से स्कैल्प पर बहुत खुजली चलने लगती है ऐसे में भिंडी की लार आपको आसानी से इस समस्या से छुटकारा दिला सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भिंडी में बीटा कैरोटीन पाया जाता है - फोटो : Pixabay

आंखों की रोशनी बढ़ाए
भिंडी का सेवन उन लोगों के लिए बेहद लाभदायक है जो कि दिनभर स्क्रीन पर काम करते हैं। भिंडी में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो कि आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायता करता है। आंखों से संबंधित बीमारियों में भी भिंडी का सेवन बेहद लाभकारी होता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें