फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान और स्विट्जरलैंड के मुकाबले भारत में जल्द बूढ़े हो रहे हैं लोग

Wed, 10 Apr 2019 03:51 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कम उम्र में बड़ी बीमारियों का शिकार होना व समय से पहले बूढ़ा होना एक आम समस्या हो गई है। वैसे तो आंखों की समस्या 55 से लेकर 60 वर्ष की उम्र तक होती है। आजकल आंखों की समस्या भी पहले से ही शुरू हो जा रही है। यानी कि भारत में लोग जल्दी बीमारियों के शिकार होने के साथ-साथ जल्द बूढ़े भी हो रहे हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि एक शोध में यह बात सामने आई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
द लैंसेट पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित शोध के अनुसार जापान और स्विट्जरलैंड के मुकाबले भारत में लोगों के अंदर जल्द बूढ़े होने के लक्षण देखे जा सकते हैं। भारत में रह रहे लोगों को 60 साल की उम्र में उन समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है जो जापान और स्विटजरलैंड में लोगों को 70 से 75 की उम्र में होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
इस शोध को करते वक्त ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज से कुछ आकड़े लिए गए। इसके साथ ही DALYs के जरिए बढ़ती उम्र में होने वाली सभी बीमारियों पर भी संज्ञान लिया गया। आपको बता दें कि इस तरह की स्टडी पहली बार की गई है। 

4 of 5
स्टडी में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि वो लोग पहले नौकरी छोड़ देते हैं जो वक्त से पहले बुड्ढे हो जाते हैं। और उनका स्वास्थ पर दूसरों की तुलना में खर्च भी पहले के मुकाबले बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस स्टडी के जरिए शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि इस बात का पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति में कौनी सी उम्र में बुढ़ापे के लक्षण देखे जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें