शरीर के जैविक उम्र का कैसे लगाएं पता
- फोटो : Adobe Stock Images
अध्ययन में क्या पता चला?
वैज्ञानिकों ने प्रतिभागियों से उनकी खानपान की आदतों, रोजमर्रा की जीवनशैली, नींद, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार में पहले से मौजूद बीमारियों के हिस्ट्री से जुड़ी जानकारी जुटाई।प्रतिभागियों के शरीर की जैविक उम्र का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने एक खास कंप्यूटर मॉडल तैयार किया। इस मॉडल की मदद से मेटाबोलिक एज का आकलन किया गया। इसके बाद मेटाबोलिक एज एक्सेलरेशन की गणना की गई। इसका मतलब है कि किसी व्यक्ति की जैविक उम्र उसकी असली उम्र से कितनी ज्यादा या कम है?
- उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति की असली उम्र 40 साल है, लेकिन शरीर की जैविक उम्र 48 साल आंकी जाती है, तो उसकी जैविक उम्र वास्तविक उम्र से 8 साल ज्यादा मानी जाएगी। इससे पता चलता है कि शरीर में उम्र बढ़ने की प्रक्रिया सामान्य से तेज चल रही है या नहीं।
वहीं, पहले से बीमारियों से जूझ रहे लोगों के मामले में वैज्ञानिकों ने एक अलग तरीका अपनाया। उन्होंने कॉक्स रिग्रेशन मॉडल नाम की तकनीक का इस्तेमाल किया। यह एक ऐसा तरीका है, जिससे यह समझने में मदद मिलती है कि किसी व्यक्ति की उम्र और स्वास्थ्य संबंधी दूसरी जानकारियों के आधार पर उसकी मृत्यु का जोखिम कितना हो सकता है?
इसके जरिए शोधकर्ताओं ने उम्र से जुड़ा एक ऐसा माप तैयार किया, जिससे पता लगाया जा सके कि शरीर में मौजूद मेटाबोलाइट्स के आधार पर व्यक्ति की मृत्यु का जोखिम उसकी वास्तविक उम्र के हिसाब से अपेक्षित जोखिम से कितना अलग है?