फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 8 घरेलू नुस्खों से पाएं जहरीले मच्छरों से छुटकारा, लें चैन भरी नींद

Sat, 27 Apr 2019 10:36 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी आते ही मच्छर भी शिकार करने निकल पड़ते हैं। इन मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियां होती हैं इसलिए ना ही इसे सामान्य नजरअंदाज करें और जल्द से जल्द मच्छरों से छुटकारा पाने का इलाज ढूंढें। इनके उपचार में  कॉइल, रिपेलेंट्स जैसी चीजें सांस की बीमारी वाले लोगों के लिए नुकसानदेह है और आपको भी सांस की समस्या हो सकती है। इनका असर खत्म होते ही मच्छर वापस आ जाते हैं। भंभानते मच्छरों से छुटकारा पाना है तो अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे जिससे आप चैन की नींद सो सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
-सोयाबीन के तेल से अपनी त्वचा पर मसाज करें और रात में सुकून से सोएं। 
-घर में गेंदे का फूल लगाने से भी मच्छर घर से दूर रहते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
-पुदीने के पत्ते के रस को शरीर पर लगाने से मच्छर आपसे कोसों दूर रहेंगे। 
-अगर आप घर में मच्छर भगाने की रिफिल लगाते हैं, तो जब वो खाली हो जाए तब उसमें नींबू का रस और नीलगिरी का तेल भर लें और फिर देखें असर। 
 

4 of 5
-नीम के तेल को हाथ-पैरों में लगाएं या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दीया जलाएं। इससे मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकेंगे। 
-सरसों के तेल में अजवाइन पाउडर मिलाकर किसी मोटे कागज के टुकड़े को उसमें डुबोकर कमरे के कोने में रख दें। मच्छर नहीं आएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
-लैवेंडर की खुशबु इंसानों को खूब भाती है लेकिन इस फूल की खुशबू ये मच्छर दूर रहते हैं। इस के तेल को कमरे में नेचुरल  फ्रेशनर के रूप में छिड़कें। 
-कमरे में कपूर जलाकर थोड़ी देर के लिए खिड़की और दरवाज़ों को बंद कर दें। इससे सारे मच्छर भाग जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें