जलपान में स्वस्थ चीज़ो का सेवन करें
अक्सर सुबह के नाश्ते के बाद कुछ घंटो बाद हमें भूख लगने लगती है। ऐसे समय में कई बार हम गलत चीज़े खा लेते हैं , जिनसे वजन बढ़ने लगता है।अगर आपको दोबारा भूख लगती है तो भूलकर भी समोसा, ब्रेड पकोड़े जैसे पर्दाथो का सेवन न करें। यह आपके वजन को और बढ़ा सकते हैं। इसलिए जब भी आपको दोबारा भूख लगे तब आप मखाने और रोस्ट मूंगफली का सेवन करें। यही नहीं इसके अलावा भी आप नट्स,कटोरी ओट्स, भुने चने, कच्ची सब्जियों का सलाद भी खा सकते हैं।