एड्स एचआईवी नाम के वायरस से होता है। इस बीमारी के बारे में हमारे समाज में कई भ्रातियां फैली हुई हैं उन्हीं में से कुछ को दूर करने की हमने कोशिश की है-
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : getty images
मिथ 1- मैं एचआईवी पीड़ित हूं, अब मैं ज्यादा दिन नहीं जी पाउंगा।
केसर परमानेटे के HIV/AIDS के नेशनल डायरेक्टर डॉ. माइकल हॉरबर्ग बताते हैं कि अगर सही से इलाज करवाया जाए तो HIV संक्रमित व्यक्ति भी सामान्य लोगों की तरह जीवन जी सकता है।
विज्ञापन
3 of 8
मिथ 2- आप किसी HIV पीड़ित व्यक्ति को देखकर बता सकते हैं कि वो HIV पीड़ित है।
एबॉट डायग्नॉस्टिक्स के सीनियर डायरेक्टर डॉ. गेराल्ड बताते हैं कि एचआईवी और एड्स का कोई भी लक्षण शरीर पर जल्दी दिखाई नहीं देता। लोगों में इसके लक्षण धीरे-धीरे दिखाई देते हैं। यहां तक की कुछ लोगों में इसके लक्षणों को दिखने में 10 साल भी लग जाता है। इसके लक्षण भी अन्य सामान्य बीमारियों जैसे होते हैं जैसे बुखार, जोड़ों में दर्द आदि।
4 of 8
- फोटो : Getty
मिथ 3- एचआईवी संक्रमित लोगों के बच्चे भी एचआईवी संक्रमित होते हैं।
यूएस डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेज के अनुसार अगर एचआईवी संक्रमित महिला एंटीरिट्रोवायरल थेरेपी करवाती है तो बच्चे को एचआईवी संक्रमित होने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : getty images
मिथ 4- अगर दोनों पार्टनर एचआईवी संक्रमित हैं तो संबंध बनाने के दौरान कंडोम की कोई जरूरत नहीं होती।
डॉ.गेराल्ड के अनुसार एचआईवी का हर स्ट्रेन एक जैसा नहीं होता। कई तरह के स्ट्रेन से संक्रमित होने से जटिलताएं और बढ़ जाती हैं। हो सकता है जिस ट्रीटमेंट को आप करवा रहे हों उसका असर ही खत्म हो जाए।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : demo
मिथ 5- एचआईवी का ट्रीटमेंट करवाने के लिए मुझे दर्जन भर दवाइयां खानी पड़ेंगी।
ये पुराने समय की बात हो गई जब एचआईवी के ट्रीटमेंट में लोगों को ढेर सारी दवाइयां खानी पड़ती थीं। अब 1-4 दवाइयों से भी एचआईवी का ट्रीटमेंट किया जाता है।
विज्ञापन
7 of 8
मिथ 6- मैं एचआईवी पीड़ित हूं इसलिए मुझे एक्सरसाइज से परहेज करना चाहिए।
एक्सरसाइज खुद को स्वस्थ रखने का अच्छा तरीका है। अगर आपको एड्स भी है तो भी इसे ना छोड़ें। इससे आपको कई लाभ मिलते हैं जैसे आपके हड्डियां सुरक्षित रहती हैं, आप स्ट्रेस से बचे रहते हैं आदि।
मिथ 7- केवल संबंध बनाने से हो सकता है एड्स।
ऐसा नहीं है असुरक्षित संबंध बनाने के अलावा संक्रमित सुईयों, संक्रमित खून चढ़ाए जाने, मां से बच्चे में या यूं कहें एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के शरीर का द्रव्य जब स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करता है तो उसे एड्स हो सकता है।