सर्दी-खांसी और बुखार की समस्या
- फोटो : Adobe Stock
फ्लू के कारण क्यों हो रही हैं इतनी दिक्कतें?
फ्लू का संक्रमण सामान्य तौर पर मौसम के बदलाव के साथ देखा जाता रहता है, जिसे काफी आम माना जाता है और ये आसानी से ठीक भी हो जाता है। हालांकि जापान और मलेशिया में फ्लू के कारण देखे जा रहे हालात काफी डरा रहे हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पिछले कुछ समय से फ्लू वायरस के व्यवहार और प्रकृति में कई प्रकार का परिवर्तन नोटिस किया जा रहा है जो इस तीव्र प्रकोप का प्रमुख कारण है। सभी लोगों को सालाना फ्लू का टीका लगवाने की सलाह दी जाती रही है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया जा सके। हालांकि वायरस में हुए इस नए बदलाव को समझने की आवश्यकता है।
फिलहाल सभी लोगों को स्वच्छता के उपायों का पालन करते रहने, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहने की आवश्यकता है।