फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड शुगर के लेवल को कम करेंगे ये 5 असरदार तरीके, कम हो जाएगा डायबिटीज का खतरा

Sat, 11 Apr 2020 10:25 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डायबिटीज - फोटो : Pixabay
डायबिटीज यानी मधुमेह मेटाबॉलिक बीमारियों का एक समूह है। इस बीमारी के खतरे को कम करने के लिए लगातार अच्छे प्रबंधन की जरूरत होती है। डायबिटीज के जटिलताओं से बचने के लिए ब्लड में शुगर का लेवल बनाए रखना बहुत जरूरी है। रक्त में जब शुगर की मात्रा बढ़ जाती है तो शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के लिए ठीक से काम नहीं करती हैं और डायबिटीज की समस्या पैदा होती है। साथ ही शुगर के लेवल बढ़ जाने से शरीर के कई अंगों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना बन जाती है। ऐसे में आपके मन में एक ही सवाल आ रहा होगा कि ब्लड शुगर लेवल को कैसे नियंत्रित करें? आज हम आपको 5 ऐसे असरदार तरीके बताएंगे, जो आपके ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार होंगे।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नियमित व्यायाम करें
शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। इसके साथ ही व्यायाम आपको मधुमेह की समस्या से भी बचाने में मदद कर सकता है। दरअसल, कोशिकाओं के इंसुलिन संवेदनशीलता को व्यायाम नियंत्रित करता है। आप साधारण व्यायाम से भी शुरुआत कर सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 6
पानी - फोटो : फाइल फोटो
पेय पदार्थों के बदले पानी
अगर आप भी पेय पदार्थों को लेना पसंद करते हैं तो इसे छोड़ दीजिए। अधिकांश पेय पदार्थों में शुगर की ज्यादा मात्रा होती है। ऐसे में पीने के लिए सबसे बढ़िया पेय पानी है। ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए सोडा या पैक्ड जूस का सेवन बिल्कुल न करें। आप अधिक से अधिक पानी पीने की कोशिश करें। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ अंगों को स्वस्थ रखने में मदद करेगा।

4 of 6
खानपान - फोटो : फाइल फोटो
आहार में फाइबर को करें शामिल
आपके आहार में फाइबर का होना बहुत जरूरी है। फाइबर आपके पाचन को स्वस्थ रखने के साथ-साथ लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास दिलाता है। ब्लड शुगर के लेवल को भी सही बनाए रखने के लिए आहार में फाइबर का होना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा फाइबर आपके दिल को स्वस्थ रखता है और वजन बढ़ने से रोकता है।
विज्ञापन

5 of 6
वजन नियंत्रण - फोटो : फाइल फोटो
स्वस्थ वजन बनाए रखें
मोटापा के वजह से मधुमेह का खतरा कई हद तक बढ़ जाता है। कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि स्वस्थ वजन वालों के मुकाबले मोटापे से ग्रस्त लोगों को डायबिटीज होने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में बेहतर होगा कि अपने वजन पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआती लक्षणों को न करें अनदेखा
यह आपके स्वस्थ जीवन के लिए सबसे जरूरी बात है। आपको अपने लाइफस्टाइल पर नजर रखते हुए आहार पर ध्यान देना चाहिए और जरूरी बदलावों को तुरंत अपनाना चाहिए। इसके साथ ही आपको मधुमेह के लक्षणों पर ध्यान रखना चाहिए। अगर आप शुरुआत में ही लक्षणों को पहचान लेंगे तो स्थिति को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें