फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक थकान के बड़े लक्षण: ये 5 संकेत बताते हैं कि आप मानसिक रूप से थके हुए हैं!

Tue, 08 Sep 2026 12:14 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Signs You're Mentally Exhausted: आज के समय में लोग अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने का भी समय नहीं मिलता। यहां हम आपको पांच ऐसे लक्षणों के बारे में ही जानकारी देंगे, जो ये साबित करते हैं कि आप मानसिक रूप से थके हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
ये संकेत बताते हैं कि आप मानसिक रूप से थके हुए हैं - फोटो : AI
 Signs You're Mentally Exhausted: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, लगातार तनाव, जिम्मेदारियां और निजी जिंदगी की परेशानियां इंसान को अंदर से थका सकती हैं। कई बार शरीर आराम मांगता है, लेकिन उससे पहले हमारा दिमाग ही यह संकेत देने लगता है कि उसे ब्रेक की जरूरत है। 

मानसिक थकान यानी Mental Exhaustion होने पर व्यक्ति को कई समस्याएं हो सकती हैं। कई लोग इन संकेतों को सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लंबे समय तक ऐसा रहना रोजमर्रा की जिंदगी और काम करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। 

अगर आपको भी लगातार ऐसा महसूस हो रहा है कि दिमाग आराम नहीं कर पा रहा, तो इन संकेतों को समझना जरूरी है। आइए जानते हैं 5 ऐसे लक्षण, जो मानसिक रूप से थकान की ओर इशारा कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
ये संकेत बताते हैं कि आप मानसिक रूप से थके हुए हैं - फोटो : AI
हर समय थका हुआ महसूस करना

 अगर पर्याप्त नींद लेने के बाद भी आपको लगातार थकान महसूस होती है और किसी काम को शुरू करने का मन नहीं करता, तो यह मानसिक थकान का संकेत हो सकता है। मानसिक दबाव लंबे समय तक रहने पर व्यक्ति को शारीरिक रूप से भी सुस्ती और कमजोरी महसूस हो सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
ये संकेत बताते हैं कि आप मानसिक रूप से थके हुए हैं - फोटो : AI
छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन

 मानसिक रूप से थके होने पर व्यक्ति की सहनशीलता कम हो सकती है। ऐसे में छोटी बातों पर गुस्सा आना, जल्दी परेशान होना या दूसरों की सामान्य बातों पर भी जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देना महसूस हो सकता है।

 

4 of 7
ये संकेत बताते हैं कि आप मानसिक रूप से थके हुए हैं - फोटो : AI
 ध्यान लगाने में परेशानी

 क्या किसी काम पर फोकस करना मुश्किल हो रहा है? बार-बार ध्यान भटकना, काम भूल जाना या किसी चीज को समझने में पहले से ज्यादा समय लगना मानसिक ओवरलोड से जुड़ा हो सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
ये संकेत बताते हैं कि आप मानसिक रूप से थके हुए हैं - फोटो : AI
किसी काम में मन न लगना

 जिन गतिविधियों में पहले आपको रुचि होती थी, उनमें भी अगर अब मन नहीं लगता, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लगातार तनाव और मानसिक दबाव व्यक्ति की प्रेरणा और रुचि को प्रभावित कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
ये संकेत बताते हैं कि आप मानसिक रूप से थके हुए हैं - फोटो : AI
हर समय दिमाग में विचार चलते रहना

 मानसिक थकान का एक संकेत यह भी हो सकता है कि दिमाग को आराम देना मुश्किल लगे। बार-बार एक ही बात के बारे में सोचना, भविष्य की चिंता करना या काम से जुड़े विचारों को रोक न पाना मानसिक तनाव को बढ़ा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ये संकेत बताते हैं कि आप मानसिक रूप से थके हुए हैं - फोटो : AI
मानसिक थकान महसूस हो तो क्या करें?

 अगर आपको लगातार मानसिक रूप से थका हुआ महसूस हो रहा है, तो अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे ब्रेक शामिल करना मददगार हो सकता है। पर्याप्त नींद लेना, नियमित भोजन करना, हल्की शारीरिक गतिविधि करना और कुछ समय स्क्रीन से दूरी बनाना उपयोगी हो सकता है।

 अपने काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करें। अगर मानसिक थकान लंबे समय तक बनी रहती है, रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं या लक्षण बहुत ज्यादा परेशान कर रहे हैं, तो किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें