मसालों में अपनी महक से स्वाद बढ़ाने वाली लौंग के कई स्वास्थ्य फायदे हैं। स्वाद में तीखी और गर्म तासीर वाली लौंग बहुत ही काम की चीज है। रोजमर्रा की जिंदगी में अनियमित जीवन-शैली के कारण इंसान को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हमेशा दवाई लेना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। हमारे घर में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो कई बीमारियों को दूर कर सकती हैं। लौंग भी इन्हीं में से एक है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं लौंग के चमत्कारी फायदों के बारे में...