फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई बीपी को करना है कंट्रोल तो गर्मी के मौसम में खाएं ये 5 फल

Sun, 12 May 2019 09:28 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
आजकल की लाइफस्टाइल व खराब खान-पान के चलते हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम बात है। हालांकि हाई ब्लड प्रेशर के चलते कई तरह की बीमारियां व्यक्ति को और घेर लेती हैं। इसलिए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना जरुरी है। तो आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में किस तरह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
कीवी
कीवी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक फल है। जो पाचन में सुधार के साथ-साथ शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाता और त्वचा के स्वास्थ्य में लाभदायक है। कीवी में एंटऑक्सीडेंट प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। शोध के अनुसार ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप दिन में तीन कीवी का सेवन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
तरबूज
गर्मियों के मौसम में तरबूज का रोजाना सेवन करना चाहिए। इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है। तरबूज का सेवन करने से उच्च रक्तचाप नियंत्रित रहता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। तरबूज में एंटऑक्सीडेंट और विटामिन सी प्रचूर मात्रा में पायी जाती है। 

4 of 5
आम
आम का सेवन करने से उच्च रक्तचाप नियंत्रित रहता है। आम पोटेशियम से भरपूर होता है। आप शेक, स्मूदी, डेजर्ट के जरिए आम का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप केले का सेवन करके उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में पोटेशियम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और केला पोटेशियम का सबसे बेहतरीन स्त्रोत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है। स्ट्रॉबेरी में पोटेशियम की उपस्थिति आपको उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मददगार कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें