फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 वजहों से कमजोर हो सकता है आपका दांत, झेलना पड़ सकता है लंबे समय तक परिणाम

Sat, 20 Jun 2020 04:28 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दांतों की देखभाल - फोटो : Pixabay
ऐसा कोई नहीं होगा, जो ये नहीं चाहता कि उसके दांत बुढ़ापे में भी कमजोर हो। लेकिन अधिकांश लोगों को यह नहीं पता होता है कि दांतो को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए क्या करना चाहिए? केवल खट्टा मीठा और ठंडा ही नहीं बल्कि ऐसी कई चीजें हैं, जो दातों को कमजोर कर सकती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दांतों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
दांतों की देखभाल - फोटो : फाइल फोटो
दांतों को दबा कर सोना
कई लोगों की आदत होती है कि सोते समय दांतों को दबाकर या पीसकर सोते हैं। वहीं कई लोग तनाव में होने के वजह से ऐसा करते हैं। लेकिन ऐसा करना आपके दांतों को कमजोर कर सकता है। अगर ऐसी आदत आपकी भी है, तो इसे बदल लें। ऐसा करने से भविष्य में आपके दांत कमजोर हो सकते हैं। कई लोगों को ये आदत छोड़ने में बहुत दिक्कत आती है। ऐसे लोगों को डेंटिस्ट नाइट गार्ड की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
दांतों की देखभाल - फोटो : Pixabay
दिन में कई बार माउथवाश
दिनभर में जरूरत से ज्यादा माउथवाश करने से आपके दांत साफ और चमकदार तो हो सकते हैं, लेकिन ऐसा करने से उन्हें नुकसान भी पहुंच सकता है। ज्यादा माउथवाश करने से दांत सेंसटिव हो सकते हैं, जिससे आपके दांतो में ठंडा-गर्म लग सकता है। क्योंकि कई माउथवाश में एसिड होता है, जो दांतों के मिडिल लेयर को खराब कर सकते हैं।

4 of 7
दांतों की देखभाल - फोटो : फाइल फोटो
ज्यादा वर्कआउट करना
कई अध्ययनों में यह बात सामने आ चुकी है कि जरूरत से ज्यादा वर्कआउट या एक्सरसाइज करने से दांत कमजोर हो सकते हैं। आपके वर्कआउट का शेड्यूल जितना लंबा होगा, उतनी ही दांतों में कैविटी होने की संभावना होती है। ऐसा कहा जाता है कि वर्कआउट के समय मुंह में लार कम बनती है, जो दांतों तो प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
दांतों की देखभाल - फोटो : फाइल फोटो
जबड़ा जाम हो जाने पर
टेम्पोरोमैंडिबुलर ज्वॉइंट आपके निचले जबड़े को आपकी खोपड़ी से जोड़ता है। जब इस ज्वॉइंट का हिस्सा चोट, गठिया या किसी अन्य वजह से काम नहीं कर पाता है, तो यह आपके सीने में और जबड़े में दर्द सहित कई अन्य लक्षणों का कारण बन सकता है। ये समस्या होने पर दांतों पर भी प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

6 of 7
दांतों की देखभाल - फोटो : फाइल फोटो
नर्व का डैमेज होना
ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नाम की एक ऐसी स्थिति है, जिसके वजह से सिर में दर्द होने लगता है। यह समस्या दांतों की जड़ से होती है। ब्रश करते समय, खाना खाते समय या दांतों को किसी भी काम के लिए प्रयोग में लाने पर दर्द शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दांतों की देखभाल - फोटो : फाइल फोटो
दिल की बीमारी
दिल की बीमारी होने पर आप अपने कंधों, गर्दन, जबड़े या दांतों में दर्द महसूस कर सकते हैं। अगर आप अपने मुंह के दर्द के साथ-साथ अन्य चीजों जैसे पसीना, दिल की धड़कन, सीने में दर्द, मतली या सांस की तकलीफ का सामना कर रहे हैं तो आपकी स्थिति और भी ज्यादा भयावह हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें